How To Save Fade Fabric: रोजाना कपड़े धोना बहुत ही मुश्किल काम है, क्योंकि ध्यान ना देने पर कपड़ों पर एक-दूसरे का रंग चढ़ जाता है. कई बार तो धोते वक्त उतरने लगा है और एक से दूसरी धुलाई के बाद रंग फीका पड़ने लगता है. खासकर लाल, पीले, नीले और काले रंग के कपड़ों का रंग जल्दी निकलने लगता है, जिससे कपड़े पुराने और बेजान दिखने लगते हैं. अक्सर लोग कपड़े धोते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो रंग उड़ने की बड़ी वजह बनती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके फेवरेट कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखें तो धोते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. हम इस लेख में जरूरी टिप्स साझा कर रहे हैं जिन्हें कपड़ों को धोते वक्त अपनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को दिनभर एक्टिव रखेगा मीठा सत्तू, सुबह ऐसे तुरंत बनाकर पिलाएं
कपड़ों का लाल-पीला रंग उतरने से कैसे बचाएं?
रंगीन कपड़ों को हमेशा अलग धोएं- जिन कपड़ों का रंग उतरेगा, उन्हें बिल्कुल अलग धोएं. लाल, पीले या हरे रंग के कपड़ों को कभी भी सफेद कपड़ों के साथ बिल्कुल ना धोएं. इससे रंग दूसरे कपड़ों में फैल सकता है और दोनों खराब हो सकते हैं.
बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें- कई बार गर्म पानी से धोने से कपड़ों का रंग जल्दी उतरने लगता है. इसलिए रंगीन कपड़ों को हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी में धोना चाहिए. इससे कपड़ों का रंग लंबे समय तक बरकरार रहता है.
माइल्ड डिटर्जेंट चुनें- तेज केमिकल वाले डिटर्जेंट कपड़ों की चमक और रंग दोनों खराब कर सकते हैं. रंगीन कपड़ों के लिए हमेशा माइल्ड या कलर-सेफ डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.
कपड़ों को उल्टा करके धोएं- धोने से पहले कपड़ों को अंदर की तरफ पलट लें. ऐसा करने से कपड़े की बाहरी सतह सीधे रगड़ से बची रहती है और रंग जल्दी नहीं उतरता.
ज्यादा देर तक डिटर्जेंट में भिगोकर न रखें- कई लोग कपड़ों को घंटों तक साबुन वाले पानी में छोड़ देते हैं. इससे कपड़े का रंग कमजोर होने लगता है. कोशिश करें कि-20 मिनट से ज्यादा कपड़े न भिगोएं.
पहली बार धोते समय रखें खास ध्यान
नए रंगीन कपड़े पहली धुलाई में ज्यादा रंग छोड़ सकते हैं. पहली बार इन्हें अलग से धोएं और पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर भी धो सकते हैं, इससे रंग सेट होने में मदद मिलती है.
इसे भी पढ़ें- फुल क्रीम मिल्क या टोंड दूध, आपके लिए कौन सा ज्यादा हेल्दी? आखिर दोनों में क्या है फर्क
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
7 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
8 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
8 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
10 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
11 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
11 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
14 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
15 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines