फुल क्रीम मिल्क या टोंड दूध, आपके लिए कौन सा ज्यादा हेल्दी? आखिर दोनों में क्या है फर्क

फुल क्रीम और टोंड दूध में क्या फर्क है और कौन सा आपके लिए बेहतर है? जानिए दोनों के फायदे, नुकसान और आपकी सेहत के मुताबिक सही ऑप्शन क्या होना चाहिए.

Full Cream Milk vs Toned Milk
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

दूध क्यों है जरूरी?

दूध क्यों है जरूरी?2 / 7

दूध हमारे रोजमर्रा के खान-पान का अहम हिस्सा है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. लेकिन आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के दूध उपलब्ध हैं, जैसे फुल क्रीम और टोंड दूध, जिससे सही ऑप्शन चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

फुल क्रीम दूध क्या होता है?

फुल क्रीम दूध क्या होता है?3 / 7

फुल क्रीम दूध अपने प्राकृतिक रूप में होता है, जिसमें किसी तरह के फैट की कमी नहीं की जाती. इसमें लगभग 6% तक फैट हो सकता है, जिससे ये गाढ़ा और मलाईदार बनता है. इसका स्वाद ज्यादा रिच होता है और इससे बने दही, घी और मिठाइयां बेहद टेस्टी लगती हैं.

फुल क्रीम दूध के फायदे

फुल क्रीम दूध के फायदे4 / 7

फुल क्रीम दूध ज्यादा एनर्जी देने वाला होता है, इसलिए ये बच्चों, एथलीट्स और मेहनत करने वाले लोगों के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद फैट शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और वजन बढ़ाने या ताकत बढ़ाने में मदद करता है. हालांकि, ज्यादा सेवन से वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

विज्ञापन

टोंड दूध क्या होता है?

टोंड दूध क्या होता है?5 / 7

टोंड दूध बनाने के लिए फुल क्रीम दूध में स्किम्ड दूध और पानी मिलाया जाता है, जिससे उसका फैट कम हो जाता है. इस प्रोसेस के बाद दूध हल्का हो जाता है, लेकिन इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व लगभग बरकरार रहते हैं.

टोंड दूध के फायदे

टोंड दूध के फायदे6 / 7

टोंड दूध में फैट और कैलोरी कम होती है, इसलिए ये पचने में हल्का होता है. ये उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो वजन कम करना चाहते हैं या हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं. साथ ही ये रोजाना सेवन के लिए भी अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

पोषण के मामले में कौन बेहतर?

पोषण के मामले में कौन बेहतर?7 / 7

दोनों दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और जरूरी विटामिन लगभग एक जैसे होते हैं. फर्क सिर्फ फैट में होता है. टोंड दूध में फैट कम होने से फैट-सॉल्यूबल विटामिन थोड़े कम हो सकते हैं, लेकिन ये फिर भी पोषण से भरपूर रहता है. (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन