बच्चों को दिनभर एक्टिव रखेगा मीठा सत्तू, सुबह ऐसे तुरंत बनाकर पिलाएं

Meetha Sattu Ka Sharbat Kaise Banaye: सुबह के वक्त अच्छी डाइट की जरूरत होती है. इसलिए मीठा सत्तू स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन है. इसे सुबह की डाइट में शामिल करके बच्चों को हेल्दी और एनर्जेटिक रखा जा सकता है. 

Sweet Sattu Drink Recipe

मीठा सत्तू रेसिपी- Image Credit- Freepik

Sweet Sattu Drink Recipe: गर्मी के मौसम में बच्चों को सुबह स्कूल भेजना और एनर्जेटिक रखना बहुत ही मुश्किल काम है. हर पेरेंट्स की चिंता होती है कि ऐसा क्या किया जाए कि उनका बच्चा हेल्दी रहे. ऐसे में मीठा सत्तू एक बेहतरीन देसी ड्रिंक साबित हो सकता है. सत्तू शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. अगर आपका बच्चा सुबह नाश्ता करने में आनाकानी करता है तो आप उसे स्वादिष्ट मीठा सत्तू ड्रिंक बनाकर दे सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीठा सत्तू रेसिपी 

सामग्री

  • सत्तू- 2 चम्मच
  • दूध- 1 गिलास ठंडा 
  • गुड़-1 या 2 चम्मच 
  • बादाम का पेस्ट- 5. 
  • ड्राई फ्रूट्स- थोड़े से
  • विधि
  • सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें और उसमें थोड़ा सा दूध डालकर अच्छी तरह घोल बना लें, ताकि गुठलियां न रहें.
  • इसके बाद गुड़, बादाम पेस्ट, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. चाहें तो उसमें बर्फ भी डाल सकते हैं. 
  • कुछ ही मिनटों में बच्चों के लिए हेल्दी मीठा सत्तू तैयार हो जाएगा. सत्तू में मौजूद पोषक तत्व बच्चों को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं. 
  • सुबह इसे पीने से थकान और कमजोरी कम महसूस हो सकती है. आप रोजाना एक गिलास बनाकर बच्चों को दे सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- फुल क्रीम मिल्क या टोंड दूध, आपके लिए कौन सा ज्यादा हेल्दी? आखिर दोनों में क्या है फर्क

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ