बरसात में घर या किचन में बढ़ गई हैं लाल चींटियां? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं काम

बरसात में नमी की वजह से चींटियां हो जाती हैं और ध्यान न देने पर यह पूरे घर में अपना डेरा बना लेती हैं. इसलिए आप हमारे बताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं, ताकि छुटकारा मिल सके. 

chiti bhagane ke desi nuskhe nuskhe

बारिश में लाल चींटियां क्यों बढ़ जाती हैं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

बारिश का मौसम आते ही घर में नमी बढ़ने लगती है. इसी वजह से कई बार किचन, सिंक, खिड़की-दरवाजों और दीवारों के आसपास कीड़े नजर आने लगते हैं. खासकर चींटियां… वहां आती हैं जहां खाने-पीने की चीजें खुली रह जाती हैं या पानी और नमी रहती है. अगर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. अगर आपके घर में भी लाल चींटियों ने परेशान कर रखा है तो कुछ आसान घरेलू टिप्स आजमा सकते हैं. हालांकि, किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करते समय बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. 

इससे भी पढ़ें- बल्ब के आसपास भिनभिनाते कीड़ों से हैं परेशान? इस एक ट्रिक से Insects की छुट्टी हो जाएगी

विज्ञापन

सिरका और पानी का घोल कैसे आएगा काम? 

चींटियां बदबू से दूर भागती हैं. इसलिए सिरके और पानी का घोल काम आ सकता है, क्योंकि एक-दूसरे के लिए रास्ता बनाती हैं, किचन के प्लेटफार्म, फर्श या उन जगहों की सफाई जहां चींटियां बार-बार दिखाई देती हैं. आप वहां पानी और सफेद सिरके के घोल से पोछा लगा सकते हैं. 

चींटियां भगाने के लिए नींबू के छिलके इस्तेमाल कैसे करें? 

किचन में जहां से चींटियां आती-जाती दिखाई दें, वहां नींबू के ताजे छिलके रखे जा सकते हैं. नींबू की स्मेल से कुछ समय के लिए चींटियों को उस जगह से दूर रखने में मदद कर सकती है. लेकिन आपको आसपास खाने की चीजें नहीं रखनी हैं. चींटियों का घोंसला मौजूद है तो सिर्फ नींबू के छिलके रखने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी. 

चींटियां भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कैसे करें? 

दालचीनी की तेज खुशबू को भी चींटियों को दूर रखने के घरेलू तरीकों में इस्तेमाल किया जाता है. जहां से चींटियां निकल रही हों, वहां थोड़ी सी दालचीनी रख सकते हैं. आप दालचीनी का पाउडर या स्प्रे इस्तेमाल कर सकते हैं. बेहतर होगा पहले इसे बहुत ही थोड़ा बनाएं. 

विज्ञापन

किचन में खाने की चीजें खुली न छोड़ें

चींटियों से बचने का सबसे जरूरी तरीका खाने को खुला न छोड़ना. आप किचन में रखी चीनी, मिठाई, बिस्कुट, फल, शहद और दूसरी मीठी चीजों को सही तरह से स्टोर करके रखें. किचन प्लेटफॉर्म पर गिरे खाने के छोटे टुकड़े भी तुरंत साफ करें. 

चींटियों का रास्ता बंद करना 

आप चींटियों का रास्ता बंद कर सकते हैं, क्योंकि अगर चींटियां किसी खास दरार, खिड़की, दरवाजे के किनारे या दीवार की छोटी सी जगह से आ रही हैं तो उस जगह को पहचानना जरूरी है. चींटियों का रास्ता साफ करने के बाद हो सकता है कि वो वापस न आ पाएं. इसलिए सिर्फ सामने दिखाई देने वाली चींटियों पर ध्यान न दें. 

विज्ञापन

बारिश में लाल चींटियां क्यों बढ़ जाती हैं?

बारिश के दौरान मिट्टी में पानी भरने और नमी बढ़ने से चींटियों के घोंसले इफेक्ट हो सकते हैं. ऐसे में वे सूखी जगह तलाश सकती हैं. घरों में किचन, सिंक के आसपास, दीवारों की दरारें और दूसरी नम जगहें उन्हें अच्छी लगती हैं. इसलिए वो अपना घर बना लेती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ