घूमना बहुत लोगों को अच्छा लगता है, नए-नए लोगों से बात करना और खाने का स्वाद चखने का अपना अलग ही मजा होता है हर सफर अपने साथ कुछ नई यादें और एक्सपीरियंस लेकर आता है. यही वजह है कि लोग अपनी बिजी जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर नई जगहों की सैर करने का प्लान बनाते हैं. हालांकि, सफर को यादगार बनाने के साथ-साथ कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है, ताकि ट्रिप के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिसके बाद सफर करना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाएगा.
सोलो ट्रिप प्लान करते वक्त रखें ध्यान | Solo Trip Planning Tips
इसे भी पढ़ें- पार्टनर के ये 5 रेड फ्लैग्स आपसे पहले पहचान लेते हैं आपके दोस्त, समय से सलाह सुनने पर बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
एडवांस बुकिंग करना
आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एडवांस बुकिंग की जा सकती है. अगर आप कहीं भी अचानक बैग उठाकर चल देने वाले हैं तो आपको एडवांस चीजें बुक कर लेनी चाहिए. टिकट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने वाली जगहों की एंट्री फीस को चेक करें और बजट तैयार करें. पहले ही बुकिंग कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो और आसानी से आप ट्रिप इंजॉय करें.
टिकट बुक करते समय रखें ध्यान
फ्लाइट या ट्रेन की टिकट जितनी जल्दी बुक की जाए, कई मामलों में उतने ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं. अपनी ट्रिप की तारीखों में थोड़ा बदलाव हो तो अलग-अलग तारीखों के किराए को चेक करें. कई बार हफ्ते के अलग-अलग दिनों में किराए में काफी अंतर देखने को मिलता है. आप टिकट को बुक करते वक्त इस बात का ध्यान रखें और इसकी हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान करें.
होटल की बजाय दूसरे ऑप्शन देखना
अकेले सफर में बहुत बड़े कमरे या महंगे होटल की जरूरत हर किसी को नहीं होती. बजट होटल, हॉस्टल, होमस्टे या गेस्ट हाउस जैसे ऑप्शन की कीमतों को देख सकते हैं. होटल चुनते समय सिर्फ कम कीमत न देखें, बल्कि लोकेशन, रिव्यू और जरूरी चीजों पर ध्यान दें. इससे बहुत ही असर पड़ेगा और आपका फ्रेंडली बजट तैयार हो जाएगा. बेहतर होगा कि आप कोई महंगा होटल बुक न करें.
अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना
अकेले घूमने की वजह से सेफ्टी का खतरा थोड़ा बढ़ जाता है. अगर आप लड़की हैं तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखें और स्प्रे रखें. अपने साथ लोकल चीजों की जानकारी रखें और ट्रैवल गाइड के बारे में समझें. ज्यादा रात में कहीं बाहर निकलने से बचें.
हर वक्त बाहर खाने से बचे
ट्रैवल के दौरान लोकर खाना चखना एक्सपीरियंस का हिस्सा है, लेकिन हर बार महंगे कैफे या रेस्टोरेंट में खाना बजट बढ़ा सकता है. आप कुछ समय लोकल बाजारों या लोकप्रिय लेकिन बजट-फ्रेंडली जगहों पर खाना खा सकते हैं. हालांकि, स्ट्रीट फूड चुनते समय साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें. कई बार हाइजीन की दिक्कत हो सकती है और पेट खराब होने का डर रहता है.
जरूरत का सामान ही पैक करना
सोलो ट्रैवल में हल्का सामान रखना काफी अच्छा रहेगा. जरूरत से ज्यादा सामान होने पर बैगेज फीस, टैक्सी में ज्यादा जगह या सामान रखने की दूसरी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए मौसम और ट्रिप के वक्त के हिसाब से जरूरी सामान की ही पैकिंग करें. इससे परेशानी काफी हद तक हल हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- Balcony Decor: कम बजट में बालकनी को दें खूबसूरत लुक, अपनाएं ये आसान आइडियाज
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
3 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
5 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
23 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines