Yercaud Travel: तमिलानडु घूमने का प्लान बनाते हुए अक्सर ही लोग ऊटी या कोडाइकनाल पर आकर रुक जाते हैं. लेकिन, तमिलनाडु का एक ऐसा शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन भी है जो ऊटी से कम नहीं है लेकिन बजट में ऊटी (Ooty) से कही ज्यादा सस्ता पड़ता है, इसीलिए इस जगह को गरीबों का ऊटी भी कहा जाता है. हम बात कर रहे हैं येरकौड की. यह लैंड ऑफ सेवन फॉरेस्ट्स यानी सात जंगलों की धरती या सात जंगलों की भूमि भी कहलाता है. यैरकोड पहुंचकर आप प्रकृति के करीब समय बिता सकते हैं, खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं और शांत माहौल में अपनी छुट्टियां मना सकते हैं. यहां जानिए येरकौड जाकर कहां-कहां घूमें और क्या-क्या करें.
यह भी पढ़ें- बावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
येरकौड जाकर इन जगहों की करें सैर
येरकौड की खासियत है कि यह भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह है जहां का प्राकृतिक वातावरण सीधा दिल में उतरता है. यहां झीलों से लेकर घाटियां, ऊंचे पहाड़ और जंगल की हरियाली है जिसके बीच वक्त बिताना बेहद मनमोहक लगता है.
येरकौड झील
येरकौड की सबसे खास जगहों में येरकौड झील शामिल है. हरियाली से घिरी यह झील घूमने और समय बिताने के लिए बेहद लोकप्रिय है. यहां आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं. परिवार और कपल्स के लिए यह एक परफेक्ट जगह है.
लेडीज सीट
पहाड़ों और घाटियों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो लेडीज सीट जरूर जाएं. यह एक व्यू पॉइंट है जहां से आसपास की घाटियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. यहां आप फोटोग्राफी कर सकते हैं और बैठकर सुकून महसूस कर सकते हैं.
किलियूर फॉल्स
प्रकृति और झरनों को पसंद करने वाले यात्रियों के लिए किलियूर फॉल्स एक आकर्षक जगह है. बारिश के मौसम के बाद झरने में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और आस-पास की हरियाली भी बेहद खूबसूरत नजर आती है.
पगोड़ा पॉइंट
पगोड़ा पॉइंट येरकौड के प्रमुख व्यू पॉइंट्स में शामिल है. यहां से आस-पास की झाड़ियों और घाटियों का बेहतरीन दृश्य दिखता है. सुबह और शाम का समय खासतौर से यहां वक्त बिताना अच्छा लगता है.
कॉफी के बागान
येरकौड की पहचान इसके कॉफी के बागान भी हैं. यहां पहाड़ियों पर फैले कॉफी के बागानों के बीच घूमना एक अलग तरह का अनुभव है, आप खेती और स्थानीय जीवन के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं.
येरकौड में क्या करें
येरकौड में आप झील में बोटिंग और पहाड़ी रास्तों पर ड्राइव का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा, कॉफी प्लांटेशन एक्सप्लोर करें, व्यू पॉइंट से सनसेट देखें, घाटियों का खूबसूरत नजारा देंखें, प्रकृति के बीच शांत समय बिताएं और आस-पास के झरनों और जगहों की सैर करें.
किस समय घूमें येरकौड
अक्टूबर से लेकर जून का महीना येरकौड घूमने का अच्छा समय है. इस दौरान येरकौड का मौसम सुहावना रहता है.
कैसे पहुंचे येरकौड
सड़क मार्ग से, ट्रेन से या हवाई मार्ग से येरकौड घूमने जाया जा सकता है. सेलम जंक्शन येरकौड से सबसे करीब रेलवे स्टेशन है. निकटतम हवाई कनेक्टिविटी के लिए सेलम या आस-पास के प्रमुख एयरपोर्ट से येरकौड पहुंचा जा सकता है.
कितने दिन की ट्रिप बनाएं
येरकौड में कम से कम 2 से 3 दिन घूमना चाहिए. ऐसे में अपने ट्रेवल का समय हटाकर येरकौड में कम से कम 3 दिन जरूर रहें. इस दौरान आप येरकौड की सभी मुख्य जगहों और पॉपुलर डेस्टिनेशंस की सैर कर लेंगे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों और परिवार के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
15 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
21 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines