आजकल जरूरतें इतनी बढ़ गई हैं कि एक कमरे में हर चीज रखना काफी मुश्किल हो जाता है. एक ही कमरे में पढ़ाई या फिर दूसरा सामान रखने की वजह से जगह नहीं हो पाती. ऐसे में अगर आपका बेडरूम छोटा है और उसमें बड़ी अलमारी रखने की जगह नहीं है तो कपड़े रखना मुश्किल हो सकता है. खासकर छोटे कमरे में अलमारी रखने से बाकी जगह भी कम हो जाती है. ऐसे में कुछ स्मार्ट स्टोरेज आइडियाज की मदद से आप बिना ज्यादा जगह घेरे कपड़ों को आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं. इन स्टोरेज आइडियाज की खास बात यह है कि इन्हें छोटे कमरे के हिसाब से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और कमरे में सामान बिखरा हुआ भी नजर नहीं आएगा.
इसे भी पढ़ें- Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
बिना अलमारी के कपड़ों को कैसे रखा जाए? | How To Organise Clothes Without Wardrobe
- बेड के नीचे बनाएं स्टोरेज स्पेस- अगर आपके बेड के नीचे खाली जगह है तो इसे कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप स्टोरेज बॉक्स या पहियों वाले कंटेनर रख सकते हैं. इनमें ऐसे कपड़े रखें जिनका इस्तेमाल रोजाना नहीं होता, जैसे सर्दियों के कपड़े आदि.
- कपड़ों के लिए ओपन हैंगर लगाएं- छोटे बेडरूम में बड़ी अलमारी की जगह दीवार के किसी हिस्से में हैंगिंग रॉड लगाई जा सकती है. इस पर शर्ट, ड्रेस, जैकेट और दूसरे कपड़े हैंगर की मदद से रखे जा सकते हैं. इससे कपड़े आसानी से दिखाई भी देंगे और उन्हें निकालना भी आसान होगा.
- दीवार पर लगाएं शेल्फ- कमरे में फर्श की जगह कम है तो दीवारों का इस्तेमाल करें. दीवार पर छोटी-छोटी शेल्फ लगाकर उसमें फोल्ड किए हुए कपड़े, बैग या एक्सेसरीज रखी जा सकती हैं. इससे फर्श खाली रहेगा और कमरे में चलने-फिरने की जगह बनी रहेगी.
- मल्टीपरपज फर्नीचर सेलेक्ट करें- छोटे कमरे के लिए ऐसा फर्नीचर चुनें, जिसमें स्टोरेज आसानी से किया जा सके जैसे- स्टोरेज बॉक्स वाला बेड या अंदर से खाली ओटोमन इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें कपड़े और दूसरी जरूरी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं.
- कपड़ों को स्टोरेज बॉक्स में रखें- अगर अलमारी के लिए जगह नहीं है तो अलग-अलग साइज के स्टोरेज बॉक्स काम आ सकते हैं. इनमें कपड़ों को कैटेगरी के हिसाब से रखें. बॉक्स पर लेबल लगा दें ताकि जरूरत पड़ने पर कपड़े ढूंढने में ज्यादा समय न लगे.
- दरवाजे के पीछे की जगह का इस्तेमाल करें- बेडरूम के दरवाजे के पीछे की जगह अक्सर खाली रहती है. यहां ओवर-द-डोर ऑर्गेनाइजर या हुक लगाए जा सकते हैं. इन पर स्कार्फ, बेल्ट, छोटे बैग और रोजाना इस्तेमाल होने वाले कपड़े रखे जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 hr agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
2 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
3 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
19 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
20 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
20 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
22 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines