How To Cool Room Without AC: भट्टी की तरह गर्म कमरा बिना AC के ठंडा रखना नामुमकिन लगने लगता है. अगर घर में एयर कंडीशनर हो और कुछ देर के लिए लाइट चली जाए तो मिनटों में ही कमरा गर्म होने लगता है. वहीं, अगर घर में AC हो ही ना तो समझ नहीं आता इस चिलचिलाती गर्मी से कैसे बचा जाए. लेकिन, AC वाले जमाने से पहले भी लोग अपने घर को गर्मी में ठंडा रखते थे. ऐसे कुछ देसी नुस्खे हैं जो घर में ठंडक बनाए रखते हैं. आप भी आजमाकर देख सकते हैं ये ट्रिक्स.

यह भी पढ़ें - किन सब्जियों को कच्चा खाने से किया जाता है मना? जानिए किन Raw Vegetables से बिगड़ सकती है तबीयत

---विज्ञापन---

AC के बिना कमरे को कैसे रखें ठंडा

लटकाएं गीला तौलिया

---विज्ञापन---

इस ट्रिक के लिए आपको एक तौलिया की जरूरत होगी. तौलिए को ठंडे बर्फ वाले पानी में डुबोएं और निचोड़ लें. अब इस तौलिए को खिड़की पर टांग दें. इससे बाहर की गर्म हवा घर में ठंडी होकर आएगी और कमरे में ठंडक बनी रहेगी. खासतौर से गर्मियों की रातों में यह तरीका काम आता है क्योंकि तौलिया जल्दी सूखता नहीं है और लंबे समय तक घर को ठंडा रखता है.

---विज्ञापन---

दिन में कमरे को रखें बंद

---विज्ञापन---

दिन के समय बाहर की धूप को कमरे में ना आने दें. इसके लिए आप गहरे रंग के परदे टांग सकते हैं. खिड़कियों को डार्क परदों से या लाइट ब्लॉक करने वाले परदों से ढकने पर आप सचमुच बदलाव देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

खस के परदे लगाना

बाल्कनी में खस के परदे लगाए जा सकते हैं. खस के परदे टांगकर उनमें पानी से छिड़काव किया जाए तो इससे बाहर की गर्म हवा घर में नहीं आती है और जो हवा आती है वो ठंडी होती है. यह एक ट्रेडिशनल और इको फ्रेंडली तरीका है जिससे घर को ठंडा रखा जा सकता है.

छत पर लगाएं सफेद रंग

छत सबसे ज्यादा धूप को सोखती है. ऐसे में छत ठंडी रहेगी तो घर के अंदर भी गर्माहट कम रहेगी और ठंडक महसूस होगी. इसके लिए आप घर की छत को सफेद पेंट (White Paint) कर सकते हैं. सफेद पेंट से छत धूप को कम एब्जॉर्ब करती है.

वेंटिलेशन का रखें ध्यान

अगर घर में कूलर है तो रात के समय वेंटिलेशन से कमरा ज्यादा ठंडा रहता है. कूलर को आप खिड़की के पास रख सकते हैं. रात के समय हो सके तो कमरे का दरवाजा खुला रखें और खिड़की भी खोल लें. इससे क्रॉस वेंटिलेशन होती है और कूलर कमरे को ज्यादा ठंडा रखता है.

यह भी पढ़ें - कभी नहीं पहनने चाहिए इन 3 फैब्रिक के कपड़े, डॉक्टर ने कहा स्किन को कर सकते हैं खराब