Lipstick Shades For Girls: महिलाएं अपने मेकअप को लेकर बहुत ही अवेयर रहती हैं. मार्केट से अच्छे और महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं. इसके बावजूद कई बार लुक अधूरा लगता है या मेकअप अच्छा नहीं लगता. ऐसा यकीनन आपके साथ भी हुआ होगा, क्योंकि अक्सर महिलाएं खूबसूरत ड्रेस तो चुन लेती हैं, लेकिन लिपस्टिक का सही शेड चुनने में कंफ्यूज हो जाती हैं. अगर लिपस्टिक और आउटफिट का रंग एक-दूसरे के साथ मैच न किया जाए तो पूरा लुक फीका लग सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रेड, येलो और पर्पल जैसी चमकदार ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक सबसे अच्छी लगेगी. परफेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- मेघालय की ये नदी क्यों लगती है अदृश्य? हवा में उड़ती नजर आती है नाव, हैरान कर देगा राज
रेड ड्रेस के साथ कौन-सा शेड अच्छा लगेगा?
अगर आपकी ड्रेस रेड कलर की है तो बोल्ड लुक पाने के लिए क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाएं. यह कलर ड्रेस के रंग से थोड़ा हल्का होना चाहिए. अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो न्यूड, पीच या रोज पिंक शेड लगाएं. यह कॉम्बिनेशन दिन के फंक्शन और ऑफिस पार्टी के लिए काफी अच्छा है.
येलो ड्रेस के साथ कौन-सा शेड अच्छा लगेगा?
येलो ड्रेस के साथ फ्रेश लुक पाने के लिए कोरल, पीच, ऑरेंज-टोन और वार्म पिंक लिपस्टिक शेड्स अच्छे रहेंगे. अगर आपकी येलो ड्रेस हल्के रंग की है, तो न्यूड पीच लिपस्टिक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, ब्राइट येलो आउटफिट के साथ कोरल या ऑरेंज टच वाली लिपस्टिक आपका लुक और निखार सकती है.
पर्पल ड्रेस के साथ कौन-सा शेड अच्छा लगेगा?
पर्पल ड्रेस के साथ आप बेरी रंग का शेड सेलेक्ट करें. प्लम मौव और रोज पिंक शेड्स भी काफी अच्छे लगते हैं. आप अपनी ड्रेस और मेकअप के हिसाब से रंग को सेलेक्ट करें, क्योंकि अगर आपकी ड्रेस का रंग डार्क है तो इसपर हल्का पिंक शेड बैलेंस्ड लुक देगा. वहीं लाइट पर्पल ड्रेस के साथ बेरी टोन लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती है.
किन बातों का रखें ध्यान?
- लिपस्टिक का शेप सेलेक्ट करते वक्त स्किन टोन का भी ध्यान रखें. कई बार शेड्स हर किसी पर अच्छे नहीं लगते हैं.
- दिन और रात के फंक्शन के हिसाब लिपस्टिक लगाएं और रंग का ध्यान रखें.
- बहुत ज्यादा डार्क आई मेकअप करने से बचें और अगर आप कर रहे हैं तो इसपर हल्की लिपस्टिक लगाएं.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
9 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines