Nails Strong and Healthy Tips: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखून भी बहुत मायने रखते हैं. अगर नाखून न हो तो हाथ बहुत ही बेकार लगेगा, खासकर महिलाओं का. इसलिए हर महिला अपने नाखूनों की खूबसूरती पर भी ध्यान देती हैं, लेकिन बढ़ाने के बाद नाखून भी टूटने लगते हैं. कई बार यह पोषण की कमी, गलत आदतों या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. इसलिए अपनी डाइट के साथ-साथ स्किन केयर रूटीन पर भी ध्यान दें. इससे काफी हद तक आपको फायदा होगा और नाखून भी नहीं टूटेंगे. ऐसे में अगर आप भी नाखून टूटने से परेशान हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- दिखने में एक जैसे लेकिन अलग हैं टोफू, पनीर और एनालॉग पनीर! जानिए कौन-सा है बेहतर ऑप्शन
नाखून बार-बार टूटने की वजह क्या हो सकती है?
- बार-बार नाखून टूटना शरीर में पोषक तत्व की कमी की ओर इशारा करते हैं. कई बार शरीर में बायोटिन, आयरन, जिंक, प्रोटीन और विटामिन बी12 की कमी से भी नाखून कमजोर होकर आसानी से टूटने लगते हैं.
- अगर आपके हाथ लंबे समय तक पानी या डिटर्जेंट का काम करते हैं तो भी नाखून कमजोर हो सकते हैं. इससे नाखूनों के अंदर नमी चली जाती है, जिसकी वजह से जल्दी टूटने लगते हैं.
- बार-बार नेल पॉलिश, नेल पॉलिश रिमूवर और दूसरे केमिकल्स का इस्तेमाल नाखूनों को कमजोर बना सकता है. इसलिए आप बिना सोचे समझे कुछ भी इस्तेमाल न करें. इससे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है और आपको एलर्जी हो सकती है.
नाखूनों को मजबूत बनाने के आसान तरीके
नाखून को मॉइस्चराइज करना
नाखून को मॉइस्चराइज करें, क्योंकि इससे यह मजबूत होते हैं. हाथ धोने के बाद क्यूटिकल ऑयल, नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाने की आदत डालें, जिससे नाखूनों की नमी बनी रहती है.
ग्लव्स पहनकर रखना
बर्तन धोते समय या सफाई करते समय रबर के दस्ताने पहनें, ताकि नाखूनों के अंदर डिटर्जेंट और केमिकल्स न जाए. इससे परेशानी बढ़ सकती है और आपके नाखून टूटने का खतरा बढ़ जाता है.
नाखूनों को सही तरीके से काटना
नाखूनों को बहुत ज्यादा लंबा रखने की बजाय रोजाना ट्रिम करें और किनारों को हल्के हाथ से फाइल करें. इससे नाखूनों को अच्छा शेप मिलेगा और आपको काफी हद लंबी लाइफ मिलेगी.
इसे भी पढ़ें- घर में खत्म हो गया कस्टर्ड पाउडर? 5 मिनट में घर पर बनाएं यह देसी ऑप्शन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
49 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
3 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 day agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines