सुबह का नाश्ता पौष्टिक होना चाहिए, क्योंकि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना पड़ता है.हालांकि, लोग पेट भरने के लिए पराठे, सैंडविच या पोहा खाते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद इन डिशेज से बोर हो जाते हैं. अगर आप पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार वेजिटेबल उत्तपम ट्राई करें. यह दक्षिण भारतीय व्यंजनों में बेहद लोकप्रिय है और स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है. सूजी या डोसे के बैटर से बनने वाला यह उत्तपम ऊपर से ढेर सारी फ्रेश सब्जियों से पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है. आइए इस लेख में इसे बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- मोबाइल में चला गया पानी? बिना देर किए करें ये 5 काम, बच सकता है फोन
वेजिटेबल उत्तपम की रेसिपी
सामग्री
- सूजी- 1 कप
- दही- आधा कप
- पानी- 1 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 4
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा- जरूरत के हिसाब से
- घी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
- इस दौरान प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें. सूजी फूलने के बाद उसमें नमक डालें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर डोसे से थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें.
- इसमें बेकिंग सोडा डालें और नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गर्म करें और हल्का-सा तेल लगाएं. एक कलछी बैटर डालकर हल्के हाथ से गोल आकार दें और ऊपर से कटी हुई सभी सब्जियां फैलाएं और हल्के हाथ से दबा दें.
- हल्की आंच पर दोनों तरफ से पकाएं और प्लेट में निकाल लें. अब तैयार वेजिटेबल उत्तपम को नारियल की चटनी, सांभर, टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Pressure Cooker Hacks: प्रेशर कुकर की सीटी देर से बज रही है? इन 5 ट्रिक्स से मिनटों में करें समस्या दूर
संबंधित खबरें
पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
51 mins agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
4 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
19 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
19 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
21 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
22 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines