Healthy Soup Recipe: सर्दियों में सूप बहुत ही अच्छा लगता है. यह शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ हेल्दी भी रखता है. आप वेजिटेबल सूप या फिर नॉनवेज सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आपको सब्जियों से भरपूर सूप में तमाम विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं. यह ठंडे वातावरण में भी हमें वार्म रखने का काम करते हैं. अगर आप चाहें तो इसे बनाने के लिए जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको अंदरूनी फायदा होगा और आप बीमारियों से भी दूर रहेंगे. आइए इस लेख में जानते हैं इस सूप को बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- New Year की पार्टी में सबसे ज्यादा सुंदर दिखने के लिए क्या करें? परफेक्ट लुक पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
वेजिटेबल सूप की रेसिपी | Vegetable Soup Recipe
सामग्री
- गाजर- 2
- मीठे मटर- आधा कप
- हरी बीन्स- आधा कप
- पत्ता गोभी- आधा कप
- हरी मिर्च- 3
- हरी प्याज- आधा कप
- लहसुन- 4 कलियां
- अदरक- आधा इंच
- काली मिर्च- 1 चुटकी
- लाल मिर्च- आधा चम्मच
- मक्का- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- कॉर्नस्टार्च- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. अब सभी सब्जियों को काटकर पानी से अच्छी तरह से धो लें, ताकि गंदगी साफ हो जाए.
- लहसुन और अदरक को बारीक काट लें और गैस पर तेल गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो हरी प्याज को लगभग 5 मिनट तक फ्राई करें.
- फिर इसमें सारी सब्जियों को डाल दें और खुशबू आने तक पका लें. जब सब्जी हल्की पक जाए तो इसमें कॉर्नस्टार्च डालें.
- अब इसमें पानी डालकर 15 मिनट तक पकने दें. इससे सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएंगी और सूप भी अच्छा बनेगा.
- जब सूप बन जाए तो इसमें काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और बाकी सामग्रियों को भी डाल दें. फिर सूप को गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब सूप गाढ़ा होने लगे तो इसमें उबले मशरूम भी डाल दें. उबले आलू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सूप का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.
- मशरूम को पहले भी डालकर पानी में पका सकते हैं. इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. बस आपको सब्जियों के साथ इसे डालना होगा.
- अब गैस को बंद करें और एक कटोरी में सूप को निकाल लें और गर्मागर्म ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.
- इसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. बस आपको इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों का ध्यान रखना होगा.
इसे भी पढ़ें- New Year 2026: बिना ओवन के घर पर इस तरह बनाएं केक, न्यू ईयर पर बच्चे और बड़े स्वाद लेकर खाएंगे
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
11 mins agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
14 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
15 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
17 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
17 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
18 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
18 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
20 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
22 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines