New Year की पार्टी में सबसे ज्यादा सुंदर दिखने के लिए क्या करें? परफेक्ट लुक पाने के लिए फॉलो करें ये मेकअप टिप्स

New Year Makeup Tips: पार्टी में खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए अपने लुक में बैलेंस और कॉन्फिडेंस जरूर रखें. साथ ही, मेकअप पर भी ध्यान दें क्योंकि खूबसूरती में चार-चांद लगाता है और पार्टी में आपको अलग और सबसे खास बनाता है.

New Year Party Kaise Manaye

न्यू ईयर पार्टी के लिए यहां से लें मेकअप टिप्स. Image Credit- News24

विज्ञापन

New Year Party Kaise Manaye: नए साल की पार्टी में खुद को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाने की अलग ही टेंशन रहती है. हर कोई चाहता है कि वो सबसे अलग दिखे और कपड़ों से लेकर फुटवियर पर भी ध्यान देते हैं. अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आते हैं कि उनकी ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप चलेगा. किस तरह का लुक पार्टी के हिसाब से परफेक्ट रहेगा? ऐसे में जरूरी है कि आप पार्टी की थीम, वेन्यू और अपने कम्फर्ट के हिसाब से मेकअप का चुनाव करें. आप भी कपड़ों के साथ-साथ मेकअप पर भी ध्यान दें. इसके लिए हम आपके साथ कुछ आसान और असरदार मेकअप टिप्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप न्यू ईयर पार्टी में सबसे खास नजर आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- नए साल पर सैलून नहीं बल्कि घर पर ही कर लीजिए स्पा, इस हेयर मास्क से रेशम जैसे मुलायम हो जाएंगे बाल

विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप टिप्स | Makeup Tips For New Year

मेकअप से पहले करें ये काम- पार्टी में ज्यादा देर तक रहना पड़ता है. इसलिए चेहरे को अच्छी तरह से धोना चाहिए और फिर स्किन टोनर लगाकर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए. इसके बाद ही मेकअप करना चाहिए और इस दौरान प्राइमर लगाना बिल्कुल भी ना भूलें.

परफेक्ट बेस बनाएं- अच्छा मेकअप फाउंडेशन पर निर्भर करता है. अगर आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप नहीं करेंगे तो चेहरा अच्छा नहीं लगेगा. बेहतर होगा कि आप हैवी फाउंडेशन की बजाय लाइट और ग्लोइंग फिनिश वाला बेस रखें, ताकि चेहरा नेचुरल और फ्रेश लगे.

आंखों पर ध्यान दें- मेकअप का सबसे अहम और जरूरी हिस्सा आई मेकअप है. आपको ड्रेस या हेयरस्टाइल के हिसाब से आई मेकअप करना है. इस वक्त स्मोकी आईज या शिमरी आईशैडो ट्रेंड में हैं. आईलाइनर से शार्प विंग बनाएं और मस्कारा को भी ड्रामेटिक टच दें.

विज्ञापन

हाइलाइटर से पाएं परफेक्ट ग्लो- मेकअप करने के बाद गालों पर हाइलाइटर लगाएं. इससे मेकअप को क्लासी लुक मिलता है. हाइलाइटर लगाने के लिए आपको गालों पर हल्का ब्लश और चीक्स, नोज ब्रिज वा ब्राउन बोन पर हाइलाइटर लगाना होगा. इससे चेहरे पर इंस्टेंट पार्टी ग्लो आ जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ