ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है टमाटर, रोजाना इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क, नहीं पड़ेगी मार्केट से खरीदने की जरूरत

Tomato Face Mask: स्किन ड्राई होना इस मौसम की सबसे बड़ी समस्या है. इससे निपटने के लिए आप टमाटर का मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर का मास्क लगाने से स्किन में नमी बढ़ती है और चेहरा ग्लो करता है.

how to make tomato face mask

टमाटर से तैयार करें ये फेस मास्क- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Tomato Face Mask For Dry Skin: सर्दियों में ज्यादातर लोगों की स्किन रूखी, बेजान और खिंची-खिंची हो जाती है. कई बार मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी फर्क महसूस नहीं होता. ऐसे में अगर आप चाहें तो टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हाइड्रेट, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. रोजाना इसका फेस मास्क लगाकर आप ड्राईनेस को कम कर सकते हैं.

क्या रूखी त्वचा के लिए टमाटर का मास्क अच्छा है?

  • टमाटर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है.
  • टमाटर हल्के एक्सफोलिएशन में मदद करता है, जिससे रूखापन कम हो जाता है.
  • इसे लगातार इस्तेमाल करने से धूप का असर कम कर टैन को दूर करता है.
  • इसका मास्क लगाने से स्किन मुलायम होती है.

इसे भी पढ़ें- Hair Loss Home Remedy: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये घरेलू हेयर ऑयल, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद

विज्ञापन

टमाटर फेस मास्क कैसे बनाएं?

सामग्री

  • 1 चम्मच- बेसन
  • 1 चम्मच- टमाटर का रस
  • थोड़ा- गुलाब जल

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले बेसन को एक कटोरी में निकालें.
  • टमाटर को काटकर पानी एक चम्मच में निकाल लें.
  • अब इसमें गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • हफ्ते में 3-4 बार फेस पर लगाएं.
  • इसके बाद हल्का-सा मॉइश्चराइजर लगा लें.

इसके अलावा, आप टमाटर को दही के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. दही के साथ इसके फायदे दोगुना बढ़ जाते हैं और चेहरे का निखार भी अलग ही नजर आता है.

  • सबसे पहले एक बाउल में आधा टमाटर काटें.
  • फिर चम्मच की मदद से पीसें और 1 चम्म्च दही डालकर मिलाएं.
  • आप एलोवेरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं.
  • हल्के गर्म पानी से चेहरा धोकर साफ करें.

इसे भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर आ जाएगा गजब का निखार, बस एक बार लगा लें ये होममेड फेस मास्क

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ