Skin Care: त्वचा पर आ जाएगा गजब का निखार, बस एक बार लगा लें ये होममेड फेस मास्क

Homemade Face Mask: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन पर ग्लो लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि आपकी स्किन में निखार आए, तो आइए जानते हैं ऐसे फेस मास्क के बारे में जिसे आप अपना सकते हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

Homemade face mask

बने मास्क से पाएं चमकदार त्वचा. Image Source Freepik

विज्ञापन

Natural Face Mask: आज के समय में सुन्दर और ग्लोइंग त्वचा हर किसी की इच्छा होती है. कई लोग अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वही सबसे असरदार तरीका हो. आप कुछ आसान और नेचुरल फेस मास्क को अपनाकर भी अपनी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे फेस मास्क के बारे में, जो आपके चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं.

होममेड फेस मास्क | Homemade Face Mask

इस तरह बनाएं फेस मास्क

फेस मास्क बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जो आपके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेंगी जैसे हल्दी, चावल का आटा, गुलाब जल, बेसन और कॉफी पाउडर. सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच बेसन मिलाएं. फिर उसमें एक छोटी चम्मच हल्दी डालें. इसके ऊपर एक चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. 20 से 25 मिनट बाद फेस मास्क को धो लें. आखिर में मॉइस्चराइजर लगाएं. अगर आप इस फेस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार लगाते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर अच्छा ग्लो आ सकता है और त्वचा और भी सौफ्ट हो सकती है.

विज्ञापन

फेस मास्क के फायदे

यह नेचुरल फेस मास्क आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है. बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाकर स्किन को टाइट और क्लीन करता है. हल्दी के एंटी बैक्टीरियल गुण दाग धब्बे और पिम्पल्स को कम करने में सहायक होते हैं. चावल का आटा त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे स्मूद और ब्राइट बनाता है. वहीं कॉफी पाउडर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है, पोर्स को टाइट करता है और चेहरे पर ताजगी बनाए रखता है. नियमित रूप से इस फेस मास्क का उपयोग आपकी स्किन को न सिर्फ ग्लोइंग बनाता है, बल्कि उसे सौफ्ट, क्लीन और स्वस्थ भी रखता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ