हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Face Mask: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? टमाटर और चोकर से बनाएं ये आसान फेस स्क्रब

Tomato Face Scrub: अगर आपकी रोज बाहर जाने की वजह से टैनिंग हो जाती है तो टमाटर या चोकर का मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ टैनिंग दूर होगी, बल्कि स्किन भी ग्लो करने लगेगी.  

विज्ञापन
टमाटर और चोकर क्यों है फायदेमंद? Image Credit- Freepik

Tomato Face Mask: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन घर में मौजूद कुछ चीजों से भी एक आसान फेस स्क्रब तैयार किया जा सकता है. टमाटर और चोकर से बना स्क्रब स्किन पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसे बहुत हल्के हाथों से इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि ज्यादा रगड़ने से स्किन में जलन हो सकती है. इसलिए पहले हल्का इस्तेमाल करके देखें और अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाएं. हालांकि, इसके फायदे और नुकसान सबके लिए अलग- अलग हो सकते हैं. बाकी टमाटर का मास्क बनाकर लगाया जा सकता है, बस आपको इस लेख में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

इसे भी पढ़ें- Cracked Heels Home Remedies: फटी एड़ियों से परेशान हैं तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज, भर जाएगी दरार

टमाटर और चोकर क्यों है फायदेमंद? 

टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं. वहीं, चोकर का टेक्सचर स्किन पर हल्की एक्सफोलिएशन में मदद कर सकता है. दोनों को मिलाकर तैयार किया गया मिश्रण स्किन को साफ और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है. इसलिए अगर इसका लगातार इस्तेमाल किया जाए तो परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है.

विज्ञापन

फेस स्क्रब बनाने के लिए क्या चाहिए? 

अगर आपकी स्किन रूखी है तो मिश्रण को बहुत ज्यादा गाढ़ा न रखें, ताकि इसे चेहरे पर लगाते समय ज्यादा रगड़ना न पड़े. बाकी इसमें गुलाब जल मिलाया जा सकता है. 

  • चोकर- 1 चम्मच
  • टमाटर- 2 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

कैसे बनाएं टमाटर और चोकर का स्क्रब?

सबसे पहले एक साफ कटोरी में चोकर लें. इसमें टमाटर का गूदा या रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर हल्का पेस्ट तैयार कर लें. चेहरे पर लगाने से पहले हल्के फेस वॉश इस्तेमाल करें. अब तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से कुछ सेकंड फैलाएं. इसे जोर-जोर से रगड़ने से बचें. इसके बाद पानी से धोकर स्किन को मॉइस्चराइज करें. इसके बाद मार्केट का कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है. 

विज्ञापन

कितनी बार करें इस्तेमाल?

फेस स्क्रब को रोजाना इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. खासकर मुंहासे वाली स्किन पर बार-बार एक्सफोलिएशन से लालिमा और जलन बढ़ सकती है. इसलिए इसे कभी-कभार इस्तेमाल करना बेहतर है. टमाटर जैसी चीजें कुछ लोगों की स्किन पर जलन या एलर्जी पैदा कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: साल के 12 महीने हरे-भरे दिखेंगे ये पौधे, घर के गार्डन के लिए हैं बेस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola