हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Teachers Day: टीचर्स डे पर मार्केट से नहीं, खुद बनाएं खूबसूरत कार्ड; ये आसान टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

Greeting Card For Teachers Day: हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. बच्चे अपने उस्ताद को कुछ न कुछ उपहार देते हैं और अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही कार्ड तैयार करके टीचर को दिया जा सकता है.  

विज्ञापन
फूलों से डेकोरेट करें अपना हैंडमेड कार्ड. Image Credit- Freepik

हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. यह दिन सभी टीचर्स के लिए इज्जत और शुक्रिया कहने का मौका होता है. स्कूल से लेकर कॉलेज तक या उम्र भर टीचर्स को इज्जत दी जाती है. इज्जत करने या शुक्र अदा करने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन सबसे बेस्ट तरीका है उनके लिए कुछ बनाना. टीचर को उनके द्वारा सिखाया कुछ करके दिखाना या प्यार जताना भी एक खूबसूरत तरीका हो सकता है. हैंडमेड कार्ड में आपकी मेहनत और इमोशन दोनों नजर आती हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा क्राफ्टिंग की जरूरत भी नहीं होती. आप इसे घर पर ही इन टिप्स की मदद से तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Teachers’ Day पर अपने फेवरेट टीचर्स को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, जेब पर भी नहीं पड़ेगा ज्यादा असर

मल्टी कलर के पेपर का इस्तेमाल करना 

इसके लिए आपको बस कुछ रंगीन पेपर, कैंची, गोंद और स्केच पेन की जरूरत होगी. सबसे पहले एक मोटे पेपर को बीच से मोड़कर कार्ड का बेस तैयार करें. इसके ऊपर अलग रंग के पेपर से छोटे-छोटे फूल, स्टार या दिल काटकर चिपका सकते हैं. कार्ड के अंदर अपने टीचर के लिए एक प्यारा-सा मैसेज लिखें.

विज्ञापन

फोटो वाला कार्ड रहेगा खास

अगर आप कार्ड को थोड़ा पर्सनल टच देना चाहते हैं तो उसमें टीचर के साथ अपनी क्लास की कोई यादगार फोटो लगा सकते हैं. फोटो के चारों तरफ छोटे पेपर कटआउट या बॉर्डर बनाकर इसे डेकोरेट करें. इसके नीचे टीचर के लिए अपने इमोशन लिखें और उनका कोई फेमस डायलॉग लिखें. 

फूलों से डेकोरेट करें अपना हैंडमेड कार्ड

कलर पेपर से छोटे-छोटे फूल बनाकर कार्ड के कवर पर लगाएं. चाहें तो फूलों के बीच में मोतियों या छोटे स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. कार्ड के नीचे हैप्पी टीचर्स डे लिखकर कार्ड को खूबसूरत तरीके से बनाएं. आप अलग-अलग रंगों के फूल कार्ड को और खूबसूरत बना सकते हैं. 

विज्ञापन

बुक थीम वाला कार्ड बनाएं

टीचर और किताबों का रिश्ता खास होता है, इसलिए आप कार्ड को बुक थीम दे सकते हैं. कार्ड के कवर पर किताब, पेंसिल, चश्मे या ब्लैकबोर्ड की छोटी-सी डिजाइन बनाएं. अंदर लिखें कि आपके टीचर ने आपको पढ़ाई के अलावा जिंदगी में क्या सिखाया. इससे कार्ड दूसरे कार्ड से बिल्कुल अलग लगेगा. 

कैसे तैयार करें कार्ड? 

  • कार्ड तैयार करने के लिए ए4 साइज पेपर का इस्तेमाल करें.
  • इसे बीच के फोल्ड करके ऊपर का हिस्सा डेकोरेट करें. 
  • इस दौरान फूलों और डेकोरेशन वाली चीजों का इस्तेमाल करें. 
  • इसके बाद ऊपर हैप्पी टीचर्स डे लिखें और अंदर वाले हिस्से पर एक खूबसूरत संदेश लिखें. 

इसे भी पढ़ें- Teachers Day 2026: इस बार सिर्फ कार्ड नहीं, टीचर के लिए प्लान करें ये खास सरप्राइज, यादगार बन जाएगा दिन

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola