Teachers Day 2026: इस बार सिर्फ कार्ड नहीं, टीचर के लिए प्लान करें ये खास सरप्राइज, यादगार बन जाएगा दिन

Teachers Day Gifting Ideas: टीचर्स डे पर ज्यादातर बच्चे कार्ड या फिर पेन देना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग किया जा सकता है. अपने फेवरेट टीचर्स को कुछ अलग सरप्राइज दें, ताकि उन्हें जिंदगी भर आपका गिफ्ट याद रहे. 

Teachers Day Gifting Ideas

वॉल डेकोरेट करके कहें शुक्रिया. Image Credit-Freepik

हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है. यह दिन उन टीचर्स के लिए आभार व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जिन्होंने बच्चों के दिलों में एक अलग जगह बनाई होती है. उन्हें पढ़ाने के साथ-साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की सीख दी गई होती है. आभार और प्यार जताने के लिए बच्चे टीचर्स को गिफ्ट देना पसंद करते हैं. कार्ड, फूल या छोटा-सा गिफ्ट देने के बजाय इस बार कुछ अलग करें और अपने टीचर्स को मजबूर करें कि वो आपका गिफ्ट जिंदगी भर याद करें. आइए इस लेख में जानते हैं कुछ ऐसे आसान आइडियाज, जिन्हें स्कूल या क्लास में आसानी से प्लान किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉल डेकोरेट करके कहें शुक्रिया 

टीचर के आने से पहले क्लासरूम की दीवार को डेकोरेट करें और अपने टीचर का शुक्रिया अदा करें. हर बच्चा अपने इमोशन दीवार पर लिख सकता है, जिसके साथ दीवार पर गुब्बारे या फूलों की माला इस्तेमाल की जा सकती है. इससे तैयार होने वाली वॉल न सिर्फ खूबसूरत लगेगी, बल्कि टीचर के लिए एक यादगार मेमोरी भी बन जाएगी. 

टीचर के लिए इमोशनल वीडियो बनाएं 

हर बच्चा अपने फोन या स्कूल की मदद से 1 मिनट की वीडियो बना सकते हैं. अगर बच्चे नहीं बना पा रहे हैं तो कुछ सेकंड का छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर लें. इसमें बच्चे अपने टीचर को मुबारकबाद दे सकते हैं और बता सकते हैं कि उन्होंने उनसे क्या सीखा. इसके अलावा, सारे बच्चों की वीडियोज को एक साथ भी मिलाया जा सकता है.

विज्ञापन

क्लासरूम को करें डेकोरेट 

टीचर्स डे के मौके पर क्लासरूम को बच्चों की मदद से डेकोरेट करें. इसके लिए रंगीन पेपर, गुब्बारे, फूल और बोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. ब्लैकबोर्ड पर सिर्फ टीचर्स डे  लिखने के बजाय टीचर के लिए कोई प्यारा मैसेज या कोट भी लिखा जा सकता है. 

बच्चों की तरफ से करें छोटा-सा परफॉर्मेंस 

अगर क्लास में बच्चे डांस, म्यूजिक, कविता या एक्टिंग में रुचि रखते हैं तो टीचर के लिए छोटा-सा परफॉर्मेंस तैयार किया जा सकता है. इसमें कोई कविता, गाना या छोटा-सा स्किट शामिल किया जा सकता है. परफॉर्मेंस का थीम ऐसा रखें, जिसमें टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ