Teachers' Day पर अपने फेवरेट टीचर्स को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, जेब पर भी नहीं पड़ेगा ज्यादा असर

Teachers' Day Gift Ideas: शिक्षक दिवस के दिन स्टुडेंट्स अपने टीचर्स को गिफ्ट देना बेहद पसंद करते हैं. यह टीचर्स को धन्यवाद कहने का एक तरीका होता है. ऐसे में आप भी अपने टीचर को गिफ्ट देने के लिए ऑप्शंस ढूंढ रहे हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया.

Teachers Day Gift Ideas
1 / 8
अध्यापकों को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट्स कौन से हैं, जानिए यहां. AI Generated Image

Gift For Teachers: हर साल भारत में 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन विद्यार्थी अपने अध्यापकों को धन्यवाद करते हैं और उन्हें प्रेम व सम्मान के साथ ग्रीटिंग कार्ड्स बनाकर देते हैं, उनके लिए कविताएं लिखते हैं, भाषण के रूप में अपने मन की बातें उनसे कहते हैं और उन्हें उपहार देते हैं. यह उपहार बच्चे अपने बजट के अनुसार देते हैं और टीचर की पसंद या नापसंद जाने बिना भी ऐसे गिफ्ट्स देने की कोशिश करते हैं जो टीचर के बेहद काम भी आएं. यहां भी ऐसे ही 7 गिफ्ट्स का जिक्र किया जा रहा है जो बजट फ्रेंडली हैं, बेहद काम के साबित होते हैं और टीचर्स को देने के लिए परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

हैंडमेड कैंडल

हैंडमेड कैंडल 2 / 8

टीचर को हैंडमेड कैंडल या फिर सेंटेड कैंडल गिफ्ट में दी जा सकती है. टीचर अपने डेस्क पर इस कैंडल को रख सकते हैं, जरूरत पड़ने पर जला सकते हैं और इसकी महक भी उनको अच्छी लगेगी. सेंटेंड कैंडल अपने बजट के अनुसार खरीदी जा सकती है. एक सेंटेड कैंडल या फिर 2 या 3 सेंटेड कैंडल भी गिफ्ट में दी जा सकती हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

दीवार घड़ी या टेबल क्लॉक

दीवार घड़ी या टेबल क्लॉक3 / 8

टीचर्स को दीवार पर लटकाने वाली घड़ी या डेस्क पर रखने वाली क्लॉक गिफ्ट में दे सकते हैं. घड़ी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है. यह समय देखने में तो मदद करती ही है, साथ ही एक अच्छा डेकोरेटिव पीस भी होती है. (Image Credits - Pexels)

पेन होल्डर

पेन होल्डर 4 / 8

सिंपल से पेन होल्डर के बजाय किसी फंकी डिजाइन या शेप का पेन होल्डर गिफ्ट में दिया जा सकता है. यह चीजें ऑर्गेनाइज करने में तो मदद करता ही है, डेस्क की सुंदरता भी बढ़ाता है. अगर टीचर के पास पहले से ही सिंपल पेन होल्डर है तो आप बेझिझक यूनिक डिजाइन वाला पेन होल्डर गिफ्ट में दे सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

फ्लावर वास या छोटा पौधा

 फ्लावर वास या छोटा पौधा 5 / 8

फ्लावर वास या छोटा पौधा बेस्ट गिफ्ट्स में से एक है. आजकल बाजार में या ऑनलाइल ऐप्स पर ही आसानी से सस्ते और सुंदर प्लांट्स, फ्लावर वास और प्लांट पॉट्स मिल जाते हैं. ऐसे में फ्लावर वास या पौधे को भी गिफ्ट में दे सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

पज्जल

पज्जल 6 / 8

टीचर को गिफ्ट में देने के लिए माइंड गेम्स वाले पज्जल से बेहतर आखिर क्या होगा. आप अपनी पसंद से छोटे या बड़े पज्जल्स टीचर को गिफ्ट मे दे सकते हैं. ये पज्जल टीचर के लिए एक अच्छा टाइमपास भी होंगे और एक अच्छी एक्टिविटी भी साबित होंगे जिन्हें वे अपने परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

स्टिकी नोट्स या मार्कर सेट

स्टिकी नोट्स या मार्कर सेट 7 / 8

गिफ्ट में स्टेशनरी सप्लाई देना भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन होता है. आप टीचर को गिफ्ट में स्टेशनरी चीजें दे सकते हैं. सबसे बेस्ट ऑफ्शंस स्टिकी नोट्स, डस्टर, पेन और मार्कर हैं क्योंकि इनका वे रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं और क्लास को पढ़ाने में भी ये चीजें यूज हो सकती हैं.(Image Credits - Pexels)

पेपर फ्लावर या ड्राइड फ्लावर

पेपर फ्लावर या ड्राइड फ्लावर8 / 8

टीचर को पेपर फ्लावर या ड्राइड फ्लावर भी दिए जा सकते हैं. पेपर फ्लावर और ड्राई फ्लावर दोनों को ही आप खुद तैयार कर सकते हैं या बाजार से खरीद सकते हैं. आजकल ऑनलाइन भी तरह-तरह के कपड़ों वाले या ऊन वाले फूल भी मिलते हैं. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - बच्चे की PTM में जा रहे हैं तो टीचर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, मिल जाएगी एकदम सटीक रिपोर्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन