भारतीय मिठाइयों की बात हो और गुलाब जामुन का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. शादी, त्योहार, जन्मदिन या किसी खास मौके पर यह मिठाई सबसे पहले लोगों की पसंद बनती है. नरम, रसदार और चाशनी में डूबे हुए गुलाब जामुन का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है. माना जाता है कि ‘गुलाब’ शब्द इसकी सुगंधित चाशनी से जुड़ा है, जबकि ‘जामुन’ इसका आकार और रंग दर्शाता है. अगर आप भी बाजार जैसे स्वादिष्ट गुलाब जामुन घर पर बनाना चाहते हैं, तो अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा भारी सामग्री की जरूरत नहीं होती. बस खोया, मैदा, इलायची और चीनी जैसी आसान चीजों से आप बेहद स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
यह भी पढ़ें: जंक फूड की गिरफ्त में पूरा द्वीप, जानिए ये कैसे बना दुनिया का सबसे मोटा शहर?
गुलाब जामुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 100 ग्राम ताजा खोया.
- 1 बड़ा चम्मच मैदा या सूजी.
- 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा.
- 2 कप चीनी.
- 2 कप पानी.
- 2 बड़े चम्मच दूध.
- 4 हरी इलायची.
- तलने के लिए घी.
- कुछ ब्रेड के छोटे टुकड़े.
घर पर ऐसे बनाएं मुलायम और रसदार गुलाब जामुन
- सबसे पहले खोए को अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें.
- इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा तैयार करें.
- तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे चिकने गोले बना लें, इनमें दरार नहीं होनी चाहिए.
- एक कड़ाही में घी गर्म करें और तापमान संतुलित करने के लिए पहले ब्रेड का टुकड़ा हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
- अब धीमी आंच पर गुलाब जामुन के गोले डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें.
- दूसरी ओर एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें.
- चीनी घुलने के बाद इसमें इलायची डालकर कुछ मिनट तक पकाएं.
- तैयार चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसमें तले हुए गुलाब जामुन डाल दें.
- गुलाब जामुन को कम से कम 30 मिनट तक चाशनी में भीगने दें ताकि वे अच्छी तरह रस सोख लें.
- इसके बाद गर्म या ठंडा परोसें और परिवार के साथ स्वादिष्ट मिठास लुत्फ उठाएं.
यह भी पढ़ें: क्या आपका दूध असली है? जानिए मिलावटी दूध की पहचान कैसे की जा सकती है
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
7 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines