जंक फूड की गिरफ्त में पूरा द्वीप, जानिए ये कैसे बना दुनिया का सबसे मोटा शहर?
World Fattest City: आपने मोटे लोग किसी घर या शहर में देखे होंगे, लेकिन क्या होगा जब आपको हर तरफ सिर्फ मोटापा दिखे? अमेरिका में एक ऐसा शहर है जिसे मोटा शहर के नाम से जाना जाता है, लेकिन क्यों यहां पर लोग मोटे हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

American Samoa City: दुनिया में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें सुंदर नजारों और अद्भुत इतिहास के लिए जाने जाते हैं. मगर हम आपको एक ऐसा प्रशांत महासागर के बारे में बताएंगे जिसे मोटे शहर के नाम से जाना जाता है. इसका नाम अमेरिकन समोआ है, जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा मोटापे इलाकों में गिना जाता है. यहां बड़ी संख्या में लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे बदलती खानपान की आदतें और जंक फूड का बढ़ता चलन सबसे बड़ा कारण है.
अमेरिकन समोआ नाम है एक जगह
2 / 7यह मोटा शहर अमेरिका में मौजूद है. वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, इसे यह उपाधि दी गई है क्योंकि यहां पर 77% वयस्क आबादी मोटापे का शिकार है. यहां फिट इंसान ढूंढना समंदर में मोती खोजने जैसा है. इसे भी पढ़ें- 9KM लंबाई, भूकंपरोधी, मिला सिंगर का नाम, जानें कहां है देश का सबसे लंबा पुल और सेना के लिए क्यों सबसे महत्वपूर्ण?
मोटापे की क्या है वजह?
3 / 7ऐसा नहीं है कि यहां हमेशा से ऐसे हालात थे. कभी यहां के लोग दुनिया के सबसे सेहतमंद लोगों में माने जाते थे, लेकिन खाद्द संकट आने के बाद यहां पर हेल्दी खाना महंगा और जंक फूड काफी सस्ता हो गया था.
मोटापे के साथ बढ़ीं दूसरी बीमारियां
4 / 7मोटापा अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है. अमेरिकन समोआ में मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और WHO की रिपोर्ट बताती है कि यहां हर तीसरे वयस्क को टाइप-2 डायबिटीज है.
सरकार और स्वास्थ्य संगठन कर रहे हैं प्रयास
5 / 7मोटापे की बढ़ती समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य एजेंसियां लोगों को संतुलित आहार खाने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही, यहां पर मिलने वाले जंक फूड को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.
दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी
6 / 7अमेरिकन समोआ की कहानी सिर्फ एक द्वीप की कहानी नहीं है. यह पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है कि अगर जंक फूड का सेवन कम ना किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है.
लिस्ट में ये देश भी शामिल हैं
7 / 7दुनिया के अधिकांश इलाके आज ओबेसिटी की समस्या से जूझ रहे हैं. एशिया की बात करें तो भारत और चीन में भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, अमेरिकन समोआ के बाद इस लिस्ट में नाउरु, टोंगा जैसे कई और द्वीप हैं. इसे भी पढ़ें- क्या आपका दूध असली है? जानिए मिलावटी दूध की पहचान कैसे की जा सकती है