हिंदू धर्म में मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को अमृत की बरसात होती है, इसलिए महिलाएं खीर बनाकर चंद्रमा की छांव में रखती हैं और अगले दिन उसको खाते हैं. इसके अलावा यह भी मान्यता है कि रात चांद की किरणें औषधीय गुणों से भरपूर रहती हैं, जो कई बीमारियों में राहत दिलाती है. ऐसे में लोग खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखते हैं और अपने आपको सेहतमंद रखने के लिए खीर का सेवन करते हैं. हालांकि, अगर आप भी इस शरद पूर्णिमा खीर बनाने जा रही हैं, लेकिन पारंपरिक खीर बनाने नहीं आती है या फिर आप पहली बार चूल्हे पर कुछ बनाने जा रही हैं, तो आपकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से मिल्कमेड से ही शानदार खीर बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, अमृत वर्षा के बाद ठंडी होने पर भी लगेगी टेस्टी, यहां जानिए रेसिपी
किन चीजों से तैयार होगा मिल्कमेड खीर?
- डेढ़ कप चावल
- 1 लीटर दूध
- पानी 1/2 कप
- मिल्कमेड
- ड्राई फ्रूट्स
- केसर
- इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी
खीर बनाने की सामग्री लेते समय इस बात का ख्याल रखें कि अगर आप ज्यादा लोगों के लिए खीर बना रही हैं, तो सामग्री को भी बढ़ाएं, वरना खीर का स्वाद निखर कर नहीं आएगा.
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर?
- मिल्कमेड खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोएं और फिर उसे भीगने के लिए रख दें.
- इसके बाद दूध को गैस पर उबालें और जब ये उबल जाए तो आंच को धीमा कर दें.
- अब दूध में फूले हुए चावल डालें और कुछ देर तक अच्छे चलाएं, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए, तब तक उसे पकाते रहे.
- थोड़ी देर चलाने के बाद खीर में इलायची पाउडर भी डाल दें.
- अब गाढ़े दूध और चावल के मिक्चर में मिल्कमेड डालें और धीरे-धीरे इसे मिलाएं.
- करीब 5 से 7 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें और इसी दौरान थोड़ा सा केसर, काजू, बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर दें.
- इस तरह टेस्टी मिल्कमेड खीर तैयार हो जाएगी, जिसे आप शरद पूर्णिमा के दिन चांद की छांव में रख सकती है और अगले दिन सबके साथ खा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए दें ये 5 खास गिफ्ट, देखते ही खिल उठेगा उनका चेहरा
संबंधित खबरें
नाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
4 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
7 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
11 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines