दिवाली का त्योहार मिठाइयों और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. कोई बेसन के लड्डू बनाता है तो किसी के घर काजू कतली और गुजिया तैयार की जाती है. ऐसे में अगर आप इस दिवाली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाएं तो मीठे शक्करपारे अच्छे हो सकते हैं. बता दें शक्करपारे उत्तर भारत में काफी पसंद किए जाने वाले पारंपरिक मीठे स्नैक्स हैं. इन्हें आटे, चीनी और घी की मदद से तैयार किया जाता है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट शक्करपारे चाय के साथ खाने में भी खूब अच्छे लगते हैं. आप भी इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Gulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, आइसक्रीम के साथ खाने पर भी आएगा लाजवाब
चाशनी वाले मीठे शक्करपारे
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- घी- 4 बड़े चम्मच
- पानी- आधा कप पानी
- घी- फ्राई करने लिए
- चाशनी बनाने के लिए सामग्री
- चीनी- 1 कप
- पानी- आधा कप
- इलायची- 3
- सौंफ- 1 चम्मच
विधि
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर आटे को हथेली में लेकर दबाएं. अगर आटा हल्का दबने लगे तो समझ लें कि घी अच्छी तरह मिल गया है.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा रोटी के आटे की तरह नरम नहीं होना चाहिए. सख्त आटा गूंथने से शक्करपारे तलने के बाद कुरकुरे बनते हैं.
- आटा गूंथने के बाद इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे की एक लोई बनाएं और उसे बेलन की मदद से मोटी रोटी के शेप के बेल लें. ध्यान रखें कि रोटी बहुत पतली न हो.
- अब चाकू की मदद से इसे छोटे-छोटे चौकोर या डायमंड शेप में काट लें. आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से शक्करपारों का शेप रख सकते हैं.
- एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और हल्की आंच पर शक्करपारे को पकाएं. इन्हें बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि सभी तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं.
- जब शक्करपारे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो इन्हें निकालकर एक प्लेट में रख दें. अब एक पैन में चीनी और पानी डालें. फिर इसे हल्की आंच पर गर्म करें और चीनी घुलने तक चलाते रहें.
- इसके बाद चाशनी को कुछ देर पकाएं, ताकि वह हल्की गाढ़ी हो जाए स्वाद और खुशबू के लिए इसमें इलायची पाउडर मिला सकते हैं.
- जब चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस हल्की कर दें और इसमें तले हुए शक्करपारे डाल दें. इन्हें अच्छी तरह मिलाएं, ताकि सभी शक्करपारे पर चाशनी अच्छी तरह चढ़ जाए.
- कुछ देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें. अब शक्करपारों को एक प्लेट या ट्रे में निकालकर अलग-अलग फैला दें. ठंडा होने पर चाशनी की लेयर जमने लगेगी और शक्करपारे स्वादिष्ट व कुरकुरे हो जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- Beauty Tips: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से घर पर बनाएं फेस पैक; मिलेगा नेचुरल ग्लो
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 day agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines