कुछ नया और टेस्टी खाने का मन है तो बनाएं स्टफ्ड मिनी पेपर्स, मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Stuffed Mini Paper: यह डिश बहुत ही लाजवाब है, जिसके अंदर अपनी पसंद के हिसाब से फिलिंग की जा सकती है. हम पनीर की कर रहा हैं बाकी आलू की भी की जा सकती है. 

Stuffed Mini Paper

स्टफ्ड मिनी पेपर्स कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

अगर रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता या स्नैक खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो स्टफ्ड मिनी पेपर्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. यह नाम सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए बहुत ही स्वादिष्ट होता है. छोटे आकार की शिमला मिर्च को स्वादिष्ट मसालेदार फिलिंग से भरकर तैयार किया जाता है. इसे स्नैक, स्टार्टर या शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और अपनी पसंद के हिसाब से फिलिंग भी तैयार की जा सकती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टफ्ड मिनी पेपर्स कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • मिनी शिमला मिर्च- 10
  •  पनीर- 100 ग्राम
  • कॉर्न- 2 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा प्याज- 1
  • बारीक कटी शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच
  • कद्दूकस किया हुआ चीज- 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

ऐसे तैयार करें स्टफ्ड मिनी पेपर्स

  • सबसे पहले मिनी शिमला मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब ऊपर से थोड़ा हिस्सा काटकर इसके बीज निकाल दें. ध्यान रखें कि पेपर्स टूटे नहीं, ताकि इनमें फिलिंग आसानी से भरी जा सके. 
  • एक बाउल में क्रम्बल किया हुआ पनीर, कॉर्न, प्याज, कटी शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें. 
  • इसमें चाट मसाला, काली मिर्च, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. आखिर में कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • अब तैयार फिलिंग को एक-एक करके मिनी पेपर्स के अंदर भरें. फिर ऊपर से थोड़ा चीज डाल सकते हैं, जिससे पकने के बाद इसका स्वाद और भी अच्छा लगेगा.
  • एक पैन में थोड़ा तेल लगाकर स्टफ्ड पेपर्स रखें और धीमी आंच पर ढककर पकाएं. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि सभी तरफ से अच्छी तरह पक जाएं. 
  • पेपर्स हल्के नरम और ऊपर से थोड़ा रोस्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें. आप इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में भी तैयार कर सकते हैं. 
  • तैयार स्टफ्ड मिनी पेपर्स को प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें. इन्हें पुदीना चटनी, दही की डिप या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- चना, दाल और चावल से बनाएं देसी बॉडी स्क्रब, नहाते ही त्वचा दिखेगी सॉफ्ट और चमकदार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ