शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन हो तो स्प्रिंग रोल एक बेहतरीन स्नैक है. बाहर मिलने वाले स्प्रिंग रोल का स्वाद और कुरकुरापन अक्सर घर पर नहीं आ पाता. कभी रोल की शीट फट जाती है तो कभी भरावन ज्यादा गीली होने की वजह से स्प्रिंग रोल क्रिस्पी नहीं बनते, लेकिन सही तरीका अपनाकर आप घर पर भी मार्केट जैसे क्रिस्पी स्प्रिंग रोल बना सकते हैं. शेफ रणवीर बरार के बताए तरीके से स्प्रिंग रोल बनाते समय सबसे ज्यादा ध्यान सीलिंग पर देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी. इसलिए आप इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करें.
इसे भी पढ़ें- चाय की पत्ती में भी हो सकती है मिलावट! खरीदने से पहले जान लें पहचान के ये आसान तरीके
स्प्रिंग रोल कैसे बनाएं?
सामग्री
- पत्तागोभी- 1 कटी हुई
- गाजर- आधा कप बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च- आधा कप
- स्प्रिंग- आधा कप
- लहसुन- 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच
- विनेगर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1 छोटा चम्मच
- स्प्रिंग रोल शीट्स
- मैदा
- पानी
विधि
- सबसे पहले पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और स्प्रिंग अनियन को बहुत बारीक काट लें. स्प्रिंग रोल की फिलिंग के लिए सब्जियों को बारीक काटना जरूरी है, ताकि रोल आसानी से बंद हो सके,
- एक कड़ाही या वोक को तेज आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. अब लहसुन डालकर कुछ सेकंड भूनें. इसके बाद कटी हुई सब्जियां डालें और तेज आंच पर जल्दी-जल्दी चलाते हुए पकाएं.
- सब्जियों को बहुत ज्यादा देर तक न पकाएं. उनका हल्का क्रंच बना रहना चाहिए. अब सोया सॉस, विनेगर, काली मिर्च और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- यह स्प्रिंग रोल को क्रिस्पी बनाने का सबसे जरूरी रूल है. सब्जियों को ज्यादा पकाने से वे पानी छोड़ सकती हैं और फिलिंग गीली हो जाएगी.
- इसलिए सब्जियों को तेज आंच पर कम समय में पकाएं और गैस बंद करने के बाद फिलिंग को पूरी तरह ठंडा होने दें.
- एक छोटी कटोरी में मैदा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. यह पेस्ट स्प्रिंग रोल को सील करने के काम आएगा.
- एक स्प्रिंग रोल शीट लें और उसके एक कोने पर थोड़ी सी ठंडी फिलिंग रखें. शीट को किनारों से मोड़ते हुए कसकर रोल करें. आखिरी किनारे पर मैदे का पेस्ट लगाकर उसे अच्छी तरह चिपका दें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा तेज गर्म न हो. स्प्रिंग रोल को हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. एक साथ बहुत सारे रोल कड़ाही में न डालें. एक एक करके फ्राई करें और प्लेट में निकालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
संबंधित खबरें
कम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
4 mins agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
18 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
21 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
22 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines