शाम के वक्त अक्सर क्रेविंग रहती है कि कुछ ऐसा खाया जाए, तो स्वाद में इतना चटपटा हो कि स्वाद मुंह से जाए ही नहीं. लेकिन जब बनाने की बारी आती है, तो लोग हार मान लेते हैं, कि कहीं खराब न हो जाए आदि. लेकिन ऐसी क्रेविंग के लिए सबसे बेस्ट विकल्प पनीर टिक्का है, जिससे बनाना भी आसान है और अगर इसे ठीक से तैयार किया जाए, तो स्वाद भी एक नंबर निखर कर आता है. अगर आप भी घर पर मिनटों में पनीर टिक्का बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे, कि कैसे आप आसानी इस रेसिपी को रेडी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आप भी खाना चाहते हैं हाई प्रोटीन हल्का और हेल्दी फूड? घर पर मिनटों में बनाएं बेसन अंडा
पनीर टिक्का बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 20-25 पनीर के टुकड़े
- 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 कप दही
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून काला नमक
- 1 टी स्पून आमचूर पाउडर
- 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च और नींबू का रस
- 2 टी स्पून सरसों का तेल
- पतली छड़ या तीली
अगर ज्यादा लोग हैं, तो सामग्री को स्वादनुसार बढ़ा दीजिए ताकि स्पाइसी पनीर टिक्का खाने में स्वाद आए.
कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का, जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- स्पाइसी पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को एक बाउल में लें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, कशमीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, दही, अजवाइन, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, काला नमक और आमचूर डालें.
- यह सभी सामग्री डालने के बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें प्याज, शिमला मिर्च और नींबू का रस डालें.
- पनीर को टुकड़ों पर अच्छे से मसाले लगें और वह स्पाइसी बने इसके लिए हाथ का इस्तेमाल करें.
- अब बाउल में सरसों का तेल डालें और मिलाएं.
- स्क्यूर यानी पतली छड़ी या तीली ले और उसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके लगाएं.
- ब्रुश से तेल लगाकर इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, ताकि मसाले सही से पनीर में मिक्स हो जाए.
- अब फ्रिज से निकालकर, इन्हें 20 मिनट के लिए 200 डिग्री पर ग्रिल करें. सही तरीके से चूल्हे का इस्तेमाल करके भी ग्रिल किया दा सकता है.
- इस पर चाट मसाला डालकर गर्मगर्म सर्व करें.
यह भी पढ़ें: How to Make Upma at Home: घर पर सूजी का स्वादिष्ट और खिला-खिला उपमा कैसे बनाएं?
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines