हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन

Sooji Cheela Recipe: वीकेंड की सुबह परिवार के साथ सूजी के चीला का लुत्फ उठाया जा सकता है. यह बहुत ही कम समय में आसानी से बन जाएगा, बस इसकी आसान रेसिपी आपको पता होना चाहिए. 

विज्ञापन
सूजी का चीला आप चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व सकते हैं. Image Credit- Shutterstock

वीकेंड की सुबह अगर आप कुछ स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता बनाना चाहते हैं तो सूजी का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, बनाने में भी उतना ही आसान है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद सूजी और कुछ सब्जियों की मदद से आप मिनटों में गर्मागर्म चीला तैयार कर सकते हैं. इसे आप चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व सकते हैं. हालांकि, चीला को और हेल्दी बनाने के लिए सब्जियों के अलावा पनीर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाकी चीला कैसे बनाया जाता है, इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर घर पर कैसे बनाएं टेस्टी मिल्कमेड खीर? यहां जानिए सबसे आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

सूजी का चीला की विधि 

सामग्री 

  • सूजी- 1 कप 
  • दही- आधा कप 
  • पानी- जरूरत के हिसाब से 
  • प्याज- 1 बारीक प्याज 
  • हरी मिर्च- 1 हरी मिर्च 
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 चम्मच 
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • घी- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला. 
  • तैयार घोल को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें.
  • अब घोल में नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें.अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो थोड़ा पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर लें. 
  • फिर गैस पर नॉनस्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का-सा तेल या घी लगाएं. अब एक कलछी घोल तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं. 
  • चीले को हल्की आंच पर पकने दें और जब नीचे की तरफ से चीला सुनहरा और कुरकुरा होने लगे तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. 
  • जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें. सूजी का चीला स्वादिष्ट और कुरकुरा बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
  • अब तैयार चीला हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें. बाकी अगर आप चाय ले साथ खाना चाहते है तो चीला खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- नाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए Belly Button के लिए कौन सा ऑयल है अच्छा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola