Idli Banane Ka Asaan Tarika: अक्सर लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर तला-भुना और अनहेल्दी खाना खा लेते हैं, जिससे दिनभर सुस्ती, थकान, एसीडिटी और कई बार पेट में दर्द महसूस होता है. जबकि सही नाश्ता शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. अगर आप ऐसा ब्रेकफास्ट चाहते हैं जो हल्का भी हो और पौष्टिक भी, तो इडली एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. साउथ इंडियन खाने की यह पारंपरिक डिश अब पूरे देश में पसंद की जाती है. भाप में पकने के कारण इसमें तेल बहुत कम लगता है, जिससे यह दिल और पेट दोनों के लिए फायदेमंद रहती है. यह स्वादिष्ट डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों को पसंद आती है और साथ ही इसे बनाना भी आसान है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं नाश्ते में हेल्दी इडली?
यह भी पढ़ें: Iftar Special: इफ्तारी में बनाएं पुरानी दिल्ली स्टाइल लजीज मटन कीमा, खुशबू से भर जाएगा पूरा घर
इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्वादिष्ट और मुलायम इडली तैयार करने के लिए आपको कुछ आसान सामग्री की जरूरत होगी. इसमें;
- तीन कप साफ धुले चावल.
- एक कप धुली उड़द दाल.
- आधा चम्मच खाने वाला सोडा.
- स्वादानुसार नमक.
- जरूरत के अनुसार पानी.
- सांचे में लगाने के लिए थोड़ा सा तेल.
- इन सभी चीजों को सही मात्रा में मिलाने से इडली का बैटर अच्छी तरह तैयार होता है.
- साथ ही, इडली बनाने से पहले चावल और दाल को कम से कम 6-7 घंटे या रातभर भिगोकर रखना जरूरी है, ताकि बैटर में अच्छा खमीर उठ सके और इडली नरम बने.
घर पर मुलायम इडली बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले भीगे हुए चावल और दाल का पानी अलग-अलग निकालकर दोनों को अलग-अलग पीस लें.
- अब दोनों पेस्ट को एक बड़े बर्तन में मिलाकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिश्रण हल्का और गाढ़ा बने.
- इसमें स्वादनुसार नमक और थोड़ा सा सोडा डालकर ढक दें और 8-10 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें, जिससे खमीर उठ सके.
- जब बैटर फूल जाए तो हल्का सा चलाएं, जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर सही गाढ़ापन करें.
- इडली के सांचे में हल्का तेल लगाएं और उसमें बैटर भर दें.
- स्टीमर या कुकर में पानी गर्म करके सांचा रखें और 8-10 मिनट तक भाप में पकाएं.
- पकने के बाद ठंडा होने दें और चाकू की मदद से इडली निकाल लें.
- इस तरह तैयार हो जाएगाी आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी इडली. इसे आप सांभर के साथ या अलग-अलग चटनी के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आंखों की ये खतरनाक बीमारी छीन सकती है आपकी रोशनी! अभी जानें इसके शुरुआती लक्षण
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
13 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines