Iftar Special: इफ्तारी में बनाएं पुरानी दिल्ली स्टाइल लजीज मटन कीमा, खुशबू से भर जाएगा पूरा घर

Mutton Keema Recipe: अगर आप इफ्तारी में नॉनवेज बनाने का प्लान कर रहे हैं तो यह रेसिपी आपका काम थोड़ा आसान कर देगी. हम आपको पुरानी दिल्ली स्टाइल मटन कीमा बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे इफ्तार में सर्व किया जा सकता है.

Old Delhi Style Mutton Keema Recipe

मटन कीमा बनाने की आसान रेसिपी. Image Credit- News24

Old Delhi Style Mutton Keema Recipe: रमजान के मुबारक महीने में अल्लाह की इबादत के साथ-साथ लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं. हर रोज इफ्तारी में कुछ ना कुछ नया बनाया जाता है. पूरे परिवार के साथ रोजा खोलने में अलग ही मजा आता है. जब दस्तरखान सजता है तो हर कोई कुछ स्वादिष्ट और खास खाने की उम्मीद करता है. इसी खास मौके पर अगर आप इफ्तारी में कुछ अलग और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं तो मटन कीमा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मसालों की खुशबू और मुलायम कीमे का स्वाद इफ्तार के दस्तरखान की शान बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसे आप रोटी, पराठा, पाव या चावल किसी के साथ भी परोस सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं मटन कीमा बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मटन कीमा बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री

  • मटन- 1 किलो
  • प्याज- 3
  • टमाटर- 4
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 3 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • साबुत मसाले- आधा चम्मच
  • तेल- 3 चम्मच
  • हरा धनिया- गार्निश करने के लिए

विधि

  • सबसे पहले कड़ाही या प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  • अब कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. यही स्टेप कीमे के स्वाद को खास बनाता है.
  • प्याज के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर टमाटर डालें और मसाले मिलाकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग ना दिखने लगे.
  • अब मटन कीमा डालकर तेज आंच पर 10 मिनट चलाते हुए भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
  • थोड़ा पानी डालकर कुकर बंद करें और 4 सीट होने तक पकाएं. कुकर खुलने के बाद गरम मसाला डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
  • हरा धनिया डालकर गरमा-गरम मटन कीमा तैयार है.

इसे भी पढ़ें- ऐसा कौन सा फल है जिसके बीज बाहर की तरफ होते हैं? जानिए इस अनोखे फल की खासियत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ