Rasmalai Recipe: अगर आप खाने के बाद कुछ मीठा और खास खाने का मन बना रहे हैं, तो रसमलाई एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. बंगाल की यह मशहूर मिठाई अपने मुलायम स्वाद, केसर की खुशबू और मलाईदार रबड़ी के लिए पसंद की जाती है. इस मिठाई की खास बात यह है कि अब इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. गर्मियों में ठंडी रसमलाई खाने का स्वाद और भी शानदार लगता है. कई लोग त्योहार, पार्टी या वीकेंड पर इसे खास मिठाई के तौर पर तैयार करते हैं. अगर आप सोचते हैं कि इसे बनाना बहुत मुश्किल है, तो ऐसा नहीं है, कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप स्वादिष्ट रसमलाई बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सावधान! गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपके घर में रखा एयर कूलर; भूलकर भी न करें ये 5 बड़ी गलतियां
रसमलाई बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 लीटर दूध छैना बनाने के लिए
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1½ कप चीनी और 4 कप पानी चाशनी के लिए
- 1 लीटर दूध रबड़ी बनाने के लिए
- 3 चम्मच चीनी
- थोड़ा केसर और इलायची पाउडर
- कटे हुए पिस्ता और बादाम
- चाहें तो कॉर्न स्टार्च इस्तेमाल कर सकते हैं
अगर आप झटपट रसमलाई बनाना चाहते हैं, तो बाजार के रसगुल्ले और कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग भी कर सकते हैं.
इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं मिठाई
- सबसे पहले 1 लीटर दूध को उबालें और नींबू का रस डालकर उसे फाड़ लें.
- अब इस फटे हुए दूध (छैना) को एक मलमल के साफ कपड़े में छान लें, हल्के हाथों से निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकालें और 45 मिनट के लिए लटका दें.
- अब छैना को कपड़े से निकालकर एक बड़ी थाली में रखें और अपनी हथेली के में रखकर 5-8 मिनट तक अच्छे से मसलें, जब तक कि वह चिकने आटे जैसा न हो जाए.
- अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल व चपटी टिकिया का आकार दें.
- अब एक गहरे बर्तन में 4 कप पानी और डेढ़ कप चीनी उबालें.
- उबलती चाशनी में धीरे से सारी टिक्कियां डालें, ढककर मध्यम आंच पर 12-15 मिनट पकाएं (बीच में एक बार पलट दें).
- जब टिक्कियां फूलकर दोगुनी हो जाएं, तो गैस बंद कर इन्हें ठंडा होने दें और फिर दो चम्मचों के बीच दबाकर अतिरिक्त चाशनी निचोड़ लें.
- एक कड़ाही में 1 लीटर दूध चढ़ाएं और उसे उबालकर आधा होने तक पकाएं.
- अब इसमें पानी में घुला हुआ कॉर्न स्टार्च, चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर 3 मिनट पकाएं. आखिर में तैयार छैना की टिक्कियां और कटे हुए पिस्ता डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि रबड़ी का स्वाद टिक्की के अंदर तक चला जाए.
- अगर समय कम है, तो कड़ाही में दूध, कन्डेंस्ड मिल्क और केसर को गाढ़ा होने तक उबालें. फिर बाजार वाले रसगुल्लों की चाशनी निचोड़कर उन्हें इस मलाईदार दूध में पिस्ता के साथ 5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें, आपकी इंस्टेंट रसमलाई तैयार है. इसे फ्रिज में 3 घंटे ठंडा करके परोसें.
यह भी पढ़ें: Bakrid 2026: हर मुसलमान मक्का में शैतान को पत्थर क्यों मारते हैं? क्या है इतिहास और
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
33 mins agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
43 mins agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
2 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
3 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
19 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
22 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines