Bengali Rasgulla Kaise Banaye: अगर आप घर पर बाजार जैसे नरम और स्पंजी बंगाली रसगुल्ले बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. कम सामग्री और आसान स्टेप्स की मदद से मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट मिठाई. यह मिठाई अपने नरम, रस से भरे और स्पंजी स्वाद के कारण पूरे भारत में काफी पसंद की जाती है. त्योहार हो, जन्मदिन हो या घर में कोई छोटी खुशी, रसगुल्ला हर मौके को खास बना देता है. बाजार में मिलने वाले रसगुल्लों का स्वाद तो सभी ने चखा होगा, लेकिन घर पर बने ताजे रसगुल्लों की बात ही अलग होती है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाना मुश्किल नहीं है. थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप भी हलवाई जैसे मुलायम रसगुल्ले आसानी से तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं एगलेस पैनकेक, इतना सॉफ्ट बनेगा कि खाते ही आ जाएगा मजा
बंगाली रसगुल्ला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1½ कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच मैदा
- 2 छोटे चम्मच नींबू का रस
- 2 हरी इलायची
- चुटकीभर केसर
- बारीक कटे पिस्ता सजावट के लिए
- 4 कप पानी चाशनी बनाने के लिए
इस आसान तरीके से तैयार करें स्पंजी रसगुल्ला
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह उबाल लें.
- दूध उबलने के बाद गैस बंद करें और उसमें थोड़ा-थोड़ा नींबू रस डालते जाएं, जिससे दूध फटकर छेना अलग हो जाए.
- अब छेने को सूती कपड़े में छान लें और साफ पानी से धोकर उसका खट्टापन निकाल दें.
- छेने को 10-15 मिनट लटकाकर अंदर का पानी निकालें, फिर हाथों से अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें.
- इसमें थोड़ा मैदा मिलाकर छोटी-छोटी गोल बॉल्स तैयार करें.
- दूसरी तरफ एक बर्तन लें और उसमें चार कप पानी और चीनी डालकर उबलने के लिए रख दें.
- जब पानी में उबाल आ जाए तो उसमें दो कुटी हुई इलायची और एक चुटकी केसर को डाल दें.
- जब चाशनी उबलने लगे, तब तैयार रसगुल्ले उसमें डालें और ढककर करीब 15 मिनट तक पकाएं.
- रसगुल्ले फूलकर दोगुने हो जाएंगे. आखिर में केसर और पिस्ता से सजाकर ठंडा होने दें और फिर स्वादिष्ट बंगाली रसगुल्लों का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: धरती पर जन्नत से कम नहीं ये फूलों की वादियां! भारत समेत दुनिया की 8 सबसे खूबसूरत Flower Valleys
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
7 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
11 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
15 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
18 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines