पनीर असली है या नकली इसे लेकर डर हर वक्त बना रहता है, जब आप मार्केट में इसे खरीदने जाते हैं. अक्सर मिलावटी पनीर को लेकर खबर सामने आती रहती है कि, किसी जगह कोई व्यक्ति ऐसे पनीर खाने के वजह से बुरी तरह बीमार पड़ गया. ऐसी स्थिति आपके साथ न पेश आए, इसलिए खुद घर पर देसी तरीके से शुद्ध पनीर बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि घर पर बने पनीर से सेहत भी बनी रहती है और पनीर से मिलने वाले लाभ भी बराबर मिलता है. अगर आपने पहले कभी घर पर पनीर नहीं बनाया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस स्टोरी में आसानी से पनीर बनाने की रेसिपी बताएंगे.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, ऐसे
पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1.5 लीटर फुल क्रीम दूध
- 1/2 कप ताजा मलाई
- नींबू का रस या सफेद सिरका 2 से 3 बड़े चम्मच (पानी में मिला हुआ)
कैसे बनाएं घर पर पनीर?
- पनीर बनाने के लिए एक गहरे बर्तन में दूध डालें और उसमें ताजी मलाई मिला दें और मध्यम आंच पर एक उबाल आने तक दूध को उबाल लें.
- दूध में जैसे ही उबाल आए, तो तुरंत गैस बंद कर दें और दूध को नीचे उतार लें और उसे 2-5 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- अब दूध में नींबू का रस डाल दें, ताकि दूध फट जाए. इसके बाद हल्के हाथों से कड़छी की मदद से दूध को चलाएं.
- कुछ सेकेंड में छेना यानी पानी और पनीर अलग हो जाएगा, साथ ही हरा पानी दिखने लगेगा.
- अब एक बर्तन में ऊपर छन्नी रखें, उसपर सूती का कपड़ा बिछाएं और फटे हुए दूध को कपड़े के ऊपर डालें.
- जब छेना अलग हो जाए, तो उसपर थोड़ा ठंडा पानी डालें, ताकि नींबू का रस निकल जाएं और खट्टा पन भी हट जाए.
- अब पनीर को एक कपड़े में डालकर चारों कोनों से पकड़कर पोटली बनाएं और हल्के हाथों से दबाकर अंदर मौजूद पानी को निकाल लें.
- पानी निकल जाने के बाद पोटली को किसी थाली या आदि सतह पर रख दें और ऊपर कोई भारी वजन वाली चीज रख दें और 25-30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
- वक्त पूरा हो जाने के बाद कपड़ा हटा लें, इस तरह आपका स्वादिष्ट, शुद्ध पनीर तैयार हो जाएगा, जिसे आप खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
13 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines