Summer Shikanji Recipe: चिलचिलाती धूप, पसीना और गर्म हवाओं से भरे मौसम में शरीर जल्दी थकने लगता है और बार-बार कुछ ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे समय में घर की बनी ठंडी शिकंजी स्वाद और सेहत दोनों के लिए शानदार मानी जाती है. नींबू, पुदीना और देसी मसालों से तैयार यह पारंपरिक ड्रिंक शरीर को तुरंत ताजगी देने में मदद करती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है, साथ ही हेल्दी चीजों से बना ये ड्रिंक कोल्ड ड्रिंक जैसे एसिड और खतरनाक केमिकल से बहुत अच्छा होता है. आइए इस स्टोरी में समझते हैं इस स्वादिष्ट फ्रेश ड्रिंक को बनाने का आसान तरीका.
यह भी पढ़ें: Bakra Eid 2026: मुसलमान बकरे की कुर्बानी क्यों देते हैं? जानिए इसके पीछे की इस्लामिक कहानी
शिकंजी बनाने के लिए किन चीजों की होगी
- 2 ताजे और रसदार नींबू.
- 3 से 4 गिलास ठंडा पानी.
- 2 से 3 चम्मच चीनी.
- आधा चम्मच काला नमक.
- आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर.
- थोड़ा चाट मसाला स्वाद बढ़ाने के लिए.
- ताजी पुदीने की पत्तियां.
- बर्फ के कुछ टुकड़े.
- चाहें तो सोडा मिलाकर भी बना सकते हैं.
इन स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी से बनाए शिकंजी
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी डालें.
- अब उसमें ताजे नींबू का रस अच्छी तरह निचोड़ लें.
- इसके बाद चीनी डालकर अच्छे से घोलें.
- फिर काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं.
- पुदीने की पत्तियों को हल्का मसलकर ड्रिंक में डाल दें. इससे शिकंजी में ताजगी भरी खुशबू और स्वाद बढ़ जाएगा.
- आखिर में बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- चाहें तो सोडा मिलाकर इसे और ज्यादा रिफ्रेशिंग बना सकते हैं.
- इस तरह आपकी ठंडी शिकंजी तैयार हो जाएगी, जिसे आप गर्मी से राहत पाने के लिए आराम से पी सकते हैं. याद रखें इसे हेल्दी रखने के लिए चीनी का कम इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें:घर पर कैसे बनाएं मुंह में घुल जाने वाली रसमलाई? जानिए स्पंजी और मलाईदार मिठाई की आसान
संबंधित खबरें
दिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 mins agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
1 hr agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
2 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
18 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
21 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
21 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines