भारतीय घरों में शकरपारे एक ऐसी पारंपरिक मिठाई हैं, जिन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाते हैं. शादी-ब्याह, त्योहार, पारिवारिक समारोह या फिर शाम की चाय, हर मौके पर शकरपारों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि सूजी और मैदा से तैयार होने वाले ये खस्ता शकरपारे लंबे समय तक खराब नहीं होते और इन्हें आसानी से स्टोर भी किया जा सकता है. अगर आप घर पर बाजार जैसे कुरकुरे और स्वादिष्ट शकरपारे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं स्वादिष्ट शकरपारे.
यह भी पढ़ें: How To Make Gulgule: घर पर कैसे बनाएं मिनटों में स्वादिष्ट गुलगुले? यहां जानिए इस डिश
शकरपारे बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 500 ग्राम मैदा
- 250 ग्राम सूजी
- 1 कटोरी देसी घी (मोयन के लिए)
- तलने के लिए पर्याप्त घी
- 2 कटोरी चीनी
- 4 से 8 हरी इलायची
- आधा कप पानी (चाशनी के लिए)
- जरूरत के अनुसार पानी (आटा गूंथने के लिए)
इस आसान तरीके से बनाएं खस्ता शकरपारे
- सबसे पहले मैदा और सूजी को अच्छी तरह छानकर एक बड़े बर्तन में मिला लें.
- इसमें देसी घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और मोयन चेक करें. मिश्रण हाथ में दबाने पर बंधने लगे तो मोयन सही है.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- इसके बाद आटे को दोबारा अच्छी तरह मसलें, छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और मनचाहे आकार में काट लें.
- कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर शकरपारों को सुनहरा व कुरकुरा होने तक तल लें.
- दूसरी तरफ चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करें और उसमें इलायची पाउडर डालकर खुशबू बढ़ाएं.
- अब तैयार चाशनी में तले हुए शकरपारे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि चाशनी उन पर अच्छी तरह चढ़ जाए.
- जब चाशनी सूखने लगे तो गैस बंद कर दें और कुछ देर चलाते रहें.
- पूरी तरह ठंडा होने पर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें और एक महीने तक इनके स्वाद का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Paneer Tikka Recipe: मिनटों में घर पर कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का? यहां जानिए सबसे
संबंधित खबरें
दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
15 mins agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
3 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
7 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
22 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines