सर्दियों में सेहत का खजाना है शकरकंदी की चाट, इस तरह तवे पर बनाने से आएगा बिल्कुल चूल्हे जैसा स्वाद

Shakarkandi Chaat Recipe: शकरकंदी की चाट वजन कंट्रोल करने वालों के लिए अच्छी मानी जाती है. इस मौसम में आप भी इसकी चाट बनाकर खा सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए बेहतर होगा कि आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. 

Sweet Potato

तवे पर शकरकंदी की चाट बनाने का तरीका क्या है? 

विज्ञापन

Sweet Potato Chaat Recipe: सर्दियों में शकरकंदी आना शुरू हो जाती है. यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने का काम करती है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में शकरकंदी की चाट खाना पसंद करते हैं. चाट को उबालकर तैयार किया जाता है, जिसमें नींबू से लेकर कई तरह के मसाले डाले जाते हैं. पहले जमाने में तो इसकी चाट चूल्हे पर बनाई जाती थी. साथ में भुनी मूंगफली और अनार दाने डालकर सर्व किया जाता था. हालांकि, अब चूल्हे का इस्तेमाल बहुत कम हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम इसका लुत्फ नहीं उठा सकते. हम आपके साथ उसे तवे पर बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसे बनाते वक्त फॉलो किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

तवे पर शकरकंदी की चाट बनाने का तरीका क्या है? 

अगर आपके पास चूल्हा नहीं है और शकरकंदी की चाट बनाने का देसी तरीका ढूंढ रहे हैं तो आपको तवे का ही इस्तेमाल करना होगा, लेकिन यहां बताई गई रेसिपी फॉलो करनी होगी. 

सामग्री 

  • शकरकंदी- 4
  • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- 3 
  • हरा धनिया- स्वादानुसार 
  • नींबू का रस- 2 चम्मच 
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर- चुटकी भर 
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच चाट मसाला- स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल- 1 चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले शकरकंदी को अच्छी तरह से धो लें. फिर तवे की हल्की आंच पर करें और गर्म होने के लिए रख दें. 
  • बिना छीले शकरकंदी को गैस पर रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह से सेकें. बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि अंदर से भी पक जाए. 
  • जब छिलका हल्का जल जाए और शकरकंदी नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब शकरकंदी को थोड़ा ठंडा करके छिलका उतारें और छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • एक पैन या तवे पर हल्का सा सरसों का तेल डालें, उसमें शकरकंदी के टुकड़े डालकर 2–3 मिनट हल्का सा सेंक लें. ऐसा करने से चूल्हे जैसी खुशबू आएगी. अब गैस बंद करें और उसमें प्याज, नमक, टमाटर, हरी मिर्च, मसाले और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • अगर आप चाहें तो आलू की भुजिया डालकर भी सर्व कर सकते हैं. साथ ही, इमली का रस या चटनी भी इस्तेमाल की जा सकती है. 

इसे भी पढ़ें- मेरठ की मशहूर नानखटाई बिस्कुट की सीक्रेट रेसिपी, घर पर तैयार करने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ