मेरठ की मशहूर नानखटाई बिस्कुट की सीक्रेट रेसिपी, घर पर तैयार करने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

Nankhatai Recipe: बच्चों को बाहर की नानखटाई खिलाने के बजाय घर पर ही बनाकर दें. इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. इस रेसिपी से नानखटाई एकदम खस्ता बनेंगी.

NAN KHATAI

नानखताई बिस्कुट की आसान रेसिपी. Image Credit- News24

विज्ञापन

Meerut Ki Mashhoor Nankhatai: मेरठ की मशहूर नानखटाई हर गली कूचे पर बिकती हुई नजर आती है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और यह अपनी खुशबू, खस्ता टेक्सचर और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. यह कोई आम बिस्किट नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे घी, सूजी और मैदे से बनाया जाता है. बता दें मेरठ की नानखटाई बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से काफी मुलायम होती है. खास बात यह है कि इसमें न ज्यादा मसाले होते हैं और ना ही कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर डाला जाता है. आप इसे घर पर अपने हिसाब से तैयार कर सकते हैं. इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आपके पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां, डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक सूप, यहां जानिए किन सामग्रियों का करना होगा इस्तेमाल

विज्ञापन

नानखटाई बिस्कुट की आसान रेसिपी | Meerut Ki Mashhoor Nankhatai Recipe 

सामग्री  

  • बेसन- 1 कप 
  • मैदा- 1 कप 
  • घी- 1 कप  
  • पिसी हुई चीनी- 2 कप 
  • बेकिंग सोडा- चुटकीभर 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • बादाम- आधा कप कटे हुए 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बर्तन में मैदा और बेसन को छान लें.
  • फिर इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें और दूसरे बर्तन में घी और चीनी को लेकर स्पून या हाथों की मदद से तब तक अच्छी तरह से फेंटें जब तक कि बैटर सॉफ्ट ना हो जाए. 
  • अब इसमें छान के रखे हुए मिश्रण को मिलाकर आटा गूंथ लें. इसके लिए आप हाथों या चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब एक बेकिंग ट्रे को ग्रीस लगाएं और इसमें थोड़ा मैदा छिड़क दें. 
  • इसके छोटे-छोटे पेड़े या गोल आकार की नानखटाई बनाकर रखें और प्रीहीटेड ओवन 160 पर 13 से 15 मिनट के लिए बेक कर लें. 
  • जब नानखटाई दोनों तरफ से अच्छी तरह बेक हो जाए तो इसे निकालकर कूलिंग रैक पर रख दें. ठंडा होने तक इंतजार करें और फिर इसे स्टोर करके रखें. 
  • जब भी खाने का मन हो तो डिब्बे से निकालकर चाय या बच्चों को भूख लगने पर सर्व करें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप काजू या नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- कभी आपने सोचा है किस पौधे की जड़ों से बनता है साबूदाना? ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे इससे जुड़े ये रोचक तथ्य

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ