Shahi Phirni Recipe: शब-ए-बारात को इस्लाम के सबसे पवित्र रातों में से एक माना जाता है. इसे शाबान की 15 तारीख को मनाया जाता है. यह बहुत ही बरकत वाली रात मानी जाती है. कुछ लोग इबादत के साथ घर में कुछ मीठा बनाते हैं. हालांकि, ज्यादातर लोग हलवा बनाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया तलाश रहे हैं तो फिरनी तैयार करना बेस्ट रहेगा. इसे आप चावल या दूध की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको शाही फिरनी बनाने की आसान रेसिपी नहीं मालूम तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. इसे आप शब ए कदर की रात के लिए तैयार कर सकते हैं. हाालंकि, अगर आप हल्की, पौष्टिक और झटपट बनने वाली फिरनी बनाना चाहते हैं और परिवार में सभी को इसका स्वाद चखाना चाहते हैं तो आइए इसकी आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- आखिर कैसे 4 दिन फ्री में घूम सकते हैं सिंगापुर? यहां जानिए किसे और कैसे मिलती है यह सुविधा
शाही फिरनी के लिए किस तरह का चावल सबसे अच्छा है?
फिरनी बनाने के लिए आप बासमती चावल का इस्तेमाल करें. इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है और फिरनी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. साथ ही, दूध में पकने पर यह चावल शाही और क्रीमी टेक्सचर देते हैं.
शाही फिरनी कैसे बनाएं?
सामग्री
- बासमती चावल- आधा कप
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- चीनी- 1 कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- केसर- 10
- मावा- आधा कप
- गुलाब जल- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गैस पर एक कड़ाही रखें और दूध डालकर उबालें. एक उबाल आने पर गैस हल्की करें और कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें.
- इस दौरान चावल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें. इसके बाद चावल को दूध में डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गांठ ना बने और फिरनी का रंग अच्छा आए.
- जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें आधा कप मावा, केसर और बाकी सामान डालकर हल्की आंच पर पकाएं. आखिर में चीनी डालकर फिरनी का स्वाद बेहतर करें.
- इसके बाद फिरनी को 10 मिनट के लिए पकाएं और गैस बंद कर दें. बस आपकी फिरनी बनकर तैयार है, जिसके ऊपर गुलाब जल और नारियल डालकर सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को प्ले स्कूल कितने साल की उम्र में भेजना चाहिए? डॉक्टर ने बताया क्यों और कब डे केयर भेजना है सही
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
2 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
16 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
18 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
19 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
21 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
23 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines