आखिर कैसे 4 दिन फ्री में घूम सकते हैं सिंगापुर? यहां जानिए किसे और कैसे मिलती है यह सुविधा

Singapore Transit Visa: अगर आप सिंगापुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है. अब कुछ नियमों के मुताबिक भारतीय यात्री बिना टूरिस्ट वीजा के सिंगापुर में 96 घंटे यानी पूरे 4 दिन तक रुक कर आसानी से घूम सकते हैं.

singapore.jpg

क्या है 4 दिन फ्री रहने की यह सुविधा? Image Credit- News24

Singapore Travel Tips: सिंगापुर घूमने का सपना बहुत लोगों का सपना होता है, लेकिन बजट ना होने की वजह से यह पूरा नहीं हो पाता. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है. अब सिंगापुर की सरकार कुछ टूरिस्ट को ट्रांजिट के दौरान 96 घंटे तक बिना टूरिस्ट वीजा देश में रहने और घूमने की अनुमति दे रही है. इस सुविधा के तहत आप कम बजट में सिंगापुर के फेमस टूरिस्ट प्लेसेज, शॉपिंग स्ट्रीट्स और लोकल फूड को एक्सप्लोर कर सकते हैं. हालांकि, इस ट्रांजिट फैसिलिटी का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें और डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे, जिसे सबमिट करने के बाद इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 4 दिन फ्री रहने की यह सुविधा?

सिंगापुर में 4 दिन वीजा फ्री ट्रांजिट की सुविधा उन यात्रियों के लिए है जो किसी तीसरे देश की यात्रा के दौरान सिंगापुर से होकर गुजरते हैं.  इस नियम में टूरिस्ट बिना वीजा के सिंगापुर 4 दिन आराम से रुक सकते हैं. इसका फायदा भारत, चीनी, तुर्कमेनिस्तान और जापान के नागरिकों को मिलती है. हालांकि, इसकी इजाजत के लिए सिंगापुर सरकार की परमिशन लेनी पड़ती है.  

किन टूरिस्ट को मिल सकती है परमिशन?

  • अगर आपका ट्रिप सिंगापुर से होकर गुजर रहा है यानी सिंगापुर के बीच से किसी तीसरे देश के लिए हो जैसे- अगर आप भारत से ऑस्ट्रेलिया, जापान या यूएसए की ओर जा रहे हों और सिंगापुर आपका ले-ओवर स्टॉप हो तो आपको परमिशन मिल सकती है.  
  • आपके पास कन्फर्म ऑनवर्ड टिकट होना चाहिए, जो सिंगापुर के 96 घंटे के भीतर निकलता है. हालांकि, कुछ देशों का वीजा भी जरूरी हो सकता है.  
  • अगर आप भारतीय नागरिक हैं, तो आपको कुछ देशों का वीजा आपके पास लॉग टर्म परमिट होना चाहिए ताकि आप VFTF लाभ ले सकें.

कैसे मिलता है 96 घंटे की वीजा-फ्री ट्रांजिट या VFTF फायदा?

आपको सिंगापुर के एयरपोर्ट, समुद्री या भूमि मार्ग से एंट्री मिल सकती है. आपको इमिग्रेशन एंड चेकपॉइंट्स अथॉरिटी के सामने अपनी टिकट और वीजा डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे. इसके बाद ICA अधिकारी तय करेंगे कि आप 96 घंटे की वीजा-फ्री ट्रांजिट के लिए मान्य है भी या नहीं. अगर आप होंगे तो आपको ट्रैवल करने की अनुमति दे दी जाएगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ