Kansar Special: सावन का महीना आते ही घरों में व्रत, पूजा और पारंपरिक व्यंजनों की रौनक बढ़ जाती है. इस दौरान कई घरों में कंसार बनाने की परंपरा भी है. हालांकि, यह गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बनने वाली एक पारंपरिक मिठाई भी है, जिसे किसी खास अवसरों और फेस्टिवल पर बनाया जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- चेहरा धोने के बाद क्या करें? जानिए 2 मिनट का आसान स्किनकेयर सीक्रेट

---विज्ञापन---

कंसार बनाने की रेसिपी 

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 1 कप 
  • गुड़- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ) 
  • देसी घी- 5 बड़े चम्मच 
  •  इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गर्म पानी या दूध- 3 बड़े चम्मच 
  • बादाम और पिस्ता- सर्व करने के लिए 

विधि

  • सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी या दूध डालकर हल्का नम करें. इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें तैयार आटा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें. जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. 
  • भुने हुए आटे में कद्दूकस किया हुआ गुड़ और इलायची पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुड़ की मिठास पूरे मिश्रण में आ जाए. ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा गर्म न हो, वरना गुड़ पिघलकर चिपचिपा हो सकता है. 
  • तैयार कंसार को सर्विंग बाउल में निकालें. ऊपर से थोड़ा देसी घी डालें और चाहें तो बादाम-पिस्ता से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें. 
  • ध्यान रखें कि कंसार का असली स्वाद धीमी आंच पर आटा भूनने से आता है. वहीं आप गुड़ डालने से पहले आटे को थोड़ा ठंडा होने दें.

इसे भी पढ़ें- बच्चे के लिए कौन-सी पानी की बोतल है सबसे सुरक्षित? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

---विज्ञापन---