शाम के समय गर्म चाय के साथ समोसा खाने का मजा एक दम अलग होता है, चाय की चुस्कियों के साथ, हाथ में गर्म-गर्म समोसा सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है. हालांकि, परेशानी तब होती है, जब बाजार से लाना हो या फिर बाजार में जिस तेल से समोसा बनाया जाता है, वह अच्छा न हो. ऐसे में सेहत खराब होने का डर बना रहता है. लेकिन अगर आप समोसे का स्वाद घर बैठे ही लेना चाहते हैं, तो हम आपको इसे बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे. अगर आप पहले समोसा कभी नहीं बनाएं है, तो चिंता की बात नहीं है, हम आपको आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे फोलो करके आप भी बाजार जैसा समोसा बना सकेंगे.
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर नहीं हैं मेहंदी के लिए ज्यादा टाइम? मिनटों में लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन
समोसा बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 ½ कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 3 बड़े चम्मच घी या तेल
- स्वादानुसार नमक
- पानी
- 3 मध्यम साइज के उबले आलू
- ½ कप हरी मटर
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- कुछ कटे पुदीने के पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- तेल
कैसे बनाएं आसानी से समोसा
- सबसे पहले मैदा में अजवाइन, नमक और घी या थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और ढककर करीब 15-20 मिनट रख दें.
- अबउबले आलू को छीलकर हल्का मैश कर लें और एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट भूनें और फिर मटर डालकर पकाएं.
- अब लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला, अमचूर और सौंफ पाउडर डालकर मसाला भूनें.
- अब आलू, नमक, हरा धनिया और पुदीना डालकर अच्छी तरह मिलाएं और भरावन को ठंडा होने दें.
- आटे को दोबारा गूंथकर बराबर हिस्सों में बांटें और हर हिस्से की गोल पूरी बेलकर बीच से काटें.
- अब बचे आधे हिस्से को मोड़कर कोन बनाएं और पानी की मदद से किनारे चिपकाएं.
- कोन में तैयार आलू-मटर की भरावन भरें और ऊपर से अच्छी तरह बंद कर दें. इसी तरह सभी समोसे तैयार कर लें.
- अब आप पहुंच गए हैं आखिरी पड़ाव पर आपको अब कड़ाही में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करना है.
- अब समोसे डालें और आंच धीमी रखें और उन्हें धीरे-धीरे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- तैयार समोसों को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें और मस्त खाएं.
यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2026: तीज पर घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ठंडी ड्रिंक्स, हर कोई पूछेगा
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
3 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
5 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
19 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
23 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines