Hariyali Teej 2026: तीज पर घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ठंडी ड्रिंक्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Teej Special Drinks: हरियाली तीज पर घर आए मेहमानों को कुछ स्पेशल और ठंडा सर्व करना चाहती हैं? इस बार बाजार की पैक्ड ड्रिंक की जगह घर पर ही कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स तैयार करें जो तीज की मेहमान नवाजी को और खास बना सकती हैं.

Teej Recipe

तीज पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ठंडी ड्रिंक्स.

विज्ञापन

Hariyali Teej 2026 Recipes: हरियाली तीज आते ही महिलाएं सजने-संवरने की ढेरों तैयारियां करती हैं. ऐसे में जरूरी है कि तीज पर घर आए मेहमानों के लिए भी अच्छे से तैयारियां की जाएं. घर में आए मेहमानों के लिए सिर्फ पकवान ही नहीं, कुछ ठंडा परोसने की चिंता भी रहती ही है. लेकिन, अब मेहमानों के लिए बाजार से बोतल की ड्रिंक लाने की जरूरत नहीं है क्योंकि घर में मौजूद सामान से ही बेहतरीन ड्रिंक (Drinks) बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं कौन-सी ऐसी 4 ठंडी ड्रिंक्स हैं जो बिना किसी झंझट घर पर ही मेहमानों के लिए बनाई जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी! यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

विज्ञापन

तीज पर बनाएं शाही केसर ठंडाई

तीज के मौके पर कुछ शाही सर्व करने के लिए यह बेहतरीन चॉइस है.

सामग्री

ठंडा दूध- 2 गिलास
बादाम- 10 से 12
काजू- 8 से 10
सौंफ- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
खसखस- 1 चम्मच
इलायची- 2 से 3
केसर के धागे- 5 से 6
चीनी- 2 से 3 चम्मच
कुछ गुलाब की पंखुड़ियां

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • सबसे पहले कुछ देर के लिए बादाम, काजू, सौंफ, खसखस, इलायची और काली मिर्च को पानी में भिगोकर रख दीजिए.
  • अच्छे से इन सबको भिगोने के बाद सभी को पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिए.
  • इसके बाद ठंडा दूध लेकर उसमें तैयार किया हुआ पेस्ट और चीनी डालकर मिला दीजिए.
  • अब केसर को लेकर उसे थोड़ी देर तक गुनगुने दूध में भिगोने के बाद उसे ठंडाई में डाल दीजिए. केसर से रंग और खुशबू दोनों बढ़ेंगे.
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व करें.

गुलाब वाली लस्सी

विज्ञापन

साधारण लस्सी तो सभी ने पी होगी लेकिन इस तीज गुलाब की लस्सी से मेहमानों का स्वागत करके देखिए.

सामग्री

विज्ञापन

ठंडा दही- 2 कप
ठंडा दूध- 1/2 कप
गुलाब का शरबत- 2 से 3 चम्मच
चीनी- 2 चम्मच
बर्फ के टुकड़े- 2 से 3
कुछ गुलाब की पंखुड़ियां
कुछ कटे हुए पिस्ते

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बर्तन में दही, दूध, गुलाब का शरबत और चीनी डाल दीजिए.
  • अब ब्लेंडर या फिर मथनी की मदद से इसे अच्छी तरह फेंट लीजिए.
  • सभी को अच्छे से फेंटने के बाद बर्फ डालकर एक बार फिर से ब्लेंड कर लीजिए.
  • गुलाब की लस्सी को गिलास में डालकर ऊपर से पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व करें.

नींबू-पुदीना ठंडा शरबत

अगर घर आए मेहमानों को तुरंत कुछ ठंडा परोसना हो तो ये एक बहुत अच्छा विकल्प है.

विज्ञापन

सामग्री

नींबू- 2
पुदीने की पत्तियां- 8 से 10
चीनी- 2 चम्मच
काला नमक- 1/2 चम्मच
ठंडा पानी या सोडा
बर्फ

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • एक गिलास लेकर उसमें नींबू का रस, चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डाल दीजिए.
  • इसके बाद पुदीने की पत्तियों को थोड़ा मसलें ताकि उनकी खुशबू निकल आए.
  • अब गिलास में बर्फ और ठंडा पानी या फिर सोडा डाल दें.
  • सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाने के बाद नींबू की स्लाइस से गार्निश करके सर्व करें.

खट्टा-मीठा आम पन्ना

विज्ञापन

सामग्री

कच्चे आम- 2
चीनी- 3-4 चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
काला नमक- 1/2 चम्मच
थोड़ा सा पुदीना
ठंडा पानी- 2 गिलास
बर्फ

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • सबसे पहले कच्चे आम को उबालकर या फिर भूनकर उनका गूदा निकाल लीजिए.
  • अब इस गूदे में चीनी, काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिला दीजिए.
  • सभी चीजों को पुदीने की पत्तियों के साथ अच्छे से ब्लेंड कर लीजिए.
  • ब्लेंड करने के बाद इस पल्प को ठंडे पानी में मिलाकर बर्फ डालकर सर्व कर दीजिए.

यह भी पढ़ें- बिना चूल्हा जलाए बनाएं तिरंगे के रंग वाली ये स्वादिष्ट डिशेज, बच्चों के टिफिन के लिए भी सबसे बेस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ