हरियाली तीज पर नहीं हैं मेहंदी के लिए ज्यादा टाइम? मिनटों में लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन
Hariyali Teej Mehendi: हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने का समय कम है और आपने अभी तक मेहंदी नहीं लगाई है, तो आपरो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस स्टोरी में कुछ सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइनों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप लगाकर मिनटों में अपने हाथों को खूबसूरत कर सकती हैं.
Written By: Azhar Naim|Updated: Aug 14, 2026 16:51
Edited By : Azhar Naim|Updated: Aug 14, 2026 16:51
Share :
हरियाली तीज के लिए मेहंदी डिजाइन. (Image: AI/Pexels)
---विज्ञापन---
मेहंदी शादी, त्योहार और किसी भी खुशी के मौके पर जरूर लगाई जाती है. मेहंदी भले ही, हाथ में कुछ वक्त तक रहती है, लेकिन खुशी के माहौल में चार चांद लगाने का काम करती है. हरियाली तीज का त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है और सुहाग, खुशियों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का प्रतीक माना जाता है. इस मौके पर महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं और हाथों को खूबसूरत लाल मेहंदी से रंगती है और तरह-तरह की डिजाइन बनाती है. ऐसे में अगर आप भी हरियाली तीज के मौके पर अपने हाथों को खाली नहीं छोड़ना चाहती और कम वक्त में सबसे अच्छी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में कुछ डिजाइन देंगे, जिन्हें देखकर आप भी इस खूबसूरत त्योहार को खुशी के साथ मना सकेंगी.
अगर आप हथेलियों पर भरी हुई लेकिन आसान डिजाइन चाहती हैं, तो मांडला मेहंदी डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकती है. आपको इसके लिए हथेली के बीच में एक गोल आकार बनाकर उसके अंदर छोटी-छोटी पंखुड़ियों, रेखाओं और बारीक डिजाइन बनाने होंगे. साथ ही, उंगलियों पर क्रॉस लाइन या छोटी जालीदार डिजाइन बनाई जा सकती है. कलाई के पास भी इसी पैटर्न को दोहराने से मेहंदी और सुंदर दिखाई देगी. यह डिजाइन ज्यादा मुश्किल नहीं होती और कम समय में हाथों को सबसे अच्छा लुक देती है.
बेल वाली मेहंदी
अगर आपके पास बहुत कम समय है, तो बेल डिजाइन जरूर ट्राई करें. इसमें हथेली के एक किनारे से फूल और पत्तियों वाली पतली बेल बनाते हुए इसे उंगलियों या कलाई तक ले जाएं. आप चाहें तो बेल के बीच छोटे फूल, पत्तियां या गोल शेप्स जोड़ सकती हैं. यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छी है, जो ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करतीं.
---विज्ञापन---
छोटे फूल और गोल आकृतियों से बनाएं सुंदर डिजाइन
कम समय में हाथों को सजाने के लिए फूलों और गोल आकृतियों वाली मेहंदी भी बढ़िया ऑप्शन है. हथेली के बीच एक छोटा गोल डिजाइन बनाकर उसके चारों ओर फूल या पत्तियों का पैटर्न तैयार करें. उंगलियों पर हल्की डिजाइन और कलाई के पास फूलों की आकृति जोड़ने से पूरा लुक निखर जाता है. यह डिजाइन आसान होने के साथ-साथ पारंपरिक भी लगती है, इसलिए हरियाली तीज के मौके के लिए इसे जरूर ट्राई करें.
शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन
हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस खास मौके पर शिव-पार्वती वाली मेहंदी डिजाइन भी आप लगा सकती हैं. इसके आपको बस हथेली के बीच में शिव-पार्वती की छोटी आकृति बनाना होगा और उनके आसपास फूल, बेल और पत्तियों के डिजाइन बनाएं. इस तरह आपकी आसान और सबसे सुंदर मेहंदी तैयार हो जाएगी.