Samosa Recipe: बाजार जैसा कुरकुरा आलू समोसा घर पर कैसे बनाएं? यहां जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी घर बैठे बाजार जैसा समोसा बनाना चाहते हैं? आइए इस स्टोरी में हम आपको सबसे आसान तरीका बताएं, जो आपकी शाम की चाय में चार चांद लगा देगा.

Samosa Recipe

घर पर कैसे बनाएं समोसा. (Image: Pexels)

विज्ञापन

शाम के समय गर्म चाय के साथ समोसा खाने का मजा एक दम अलग होता है, चाय की चुस्कियों के साथ, हाथ में गर्म-गर्म समोसा सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है. हालांकि, परेशानी तब होती है, जब बाजार से लाना हो या फिर बाजार में जिस तेल से समोसा बनाया जाता है, वह अच्छा न हो. ऐसे में सेहत खराब होने का डर बना रहता है. लेकिन अगर आप समोसे का स्वाद घर बैठे ही लेना चाहते हैं, तो हम आपको इसे बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे. अगर आप पहले समोसा कभी नहीं बनाएं है, तो चिंता की बात नहीं है, हम आपको आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे फोलो करके आप भी बाजार जैसा समोसा बना सकेंगे.

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर नहीं हैं मेहंदी के लिए ज्यादा टाइम? मिनटों में लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन

विज्ञापन

समोसा बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 ½ कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 3 बड़े चम्मच घी या तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी
  • 3 मध्यम साइज के उबले आलू
  • ½ कप हरी मटर
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • कुछ कटे पुदीने के पत्ते
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल

कैसे बनाएं आसानी से समोसा

  • सबसे पहले मैदा में अजवाइन, नमक और घी या थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और ढककर करीब 15-20 मिनट रख दें.
  • अबउबले आलू को छीलकर हल्का मैश कर लें और एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट भूनें और फिर मटर डालकर पकाएं.
  • अब लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला, अमचूर और सौंफ पाउडर डालकर मसाला भूनें.
  • अब आलू, नमक, हरा धनिया और पुदीना डालकर अच्छी तरह मिलाएं और भरावन को ठंडा होने दें.
  • आटे को दोबारा गूंथकर बराबर हिस्सों में बांटें और हर हिस्से की गोल पूरी बेलकर बीच से काटें.
  • अब बचे आधे हिस्से को मोड़कर कोन बनाएं और पानी की मदद से किनारे चिपकाएं.
  • कोन में तैयार आलू-मटर की भरावन भरें और ऊपर से अच्छी तरह बंद कर दें. इसी तरह सभी समोसे तैयार कर लें.
  • अब आप पहुंच गए हैं आखिरी पड़ाव पर आपको अब कड़ाही में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करना है.
  • अब समोसे डालें और आंच धीमी रखें और उन्हें धीरे-धीरे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • तैयार समोसों को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें और मस्त खाएं.

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2026: तीज पर घर आए मेहमानों के लिए बनाएं ये 4 ठंडी ड्रिंक्स, हर कोई पूछेगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ