नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिनों का व्रत रखा जाता है. इस दौरान खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है. व्रत में अनाज, दाल और दूसरी चीजों का सेवन नहीं किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के दौरान फलाहार खाते-खाते बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो समा चावल से बना फलाहारी डोसा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खासकर अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो यह रेसिपी आपकी क्रेविंग को शांत कर सकती है. आइए इस लेख में समा चावल से डोसा बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में खाएं ताकत से भरपूर ये लड्डू, न दूध की जरूरत, न आटा-सूजी की
समा चावल से फलाहारी डोसा कैसे बनाएं?
घर पर फलाहारी डोसा बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप अपनी पसंद और व्रत के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सामग्री
- समा चावल- 1 कप
- साबूदाना- आधा कप
- दही- 3 चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- घी या तेल- डोसा पकाने के लिए
विधि
- फलाहारी डोसा बनाने के लिए सबसे पहले समा चावल को एक बर्तन में लेकर साफ पानी से 2 बार धो लें. इससे चावल में मौजूद धूल-मिट्टी निकल जाएगी और पानी में 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- अगर आप डोसे को अच्छी टेक्सचर देना चाहते हैं तो इसमें साबूदाना मिला सकते हैं. इसके लिए साबूदाने को भी अलग बर्तन में धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें. आप चाहें तो सिर्फ समा चावल से भी डोसा बनाने की कोशिश कर सकते हैं.
- अब भीगे हुए समा चावल और साबूदाने का पानी निकाल दें. दोनों को मिक्सर में डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए पीस लें.
- अगर आपके व्रत में दही खा सकते हैं तो बैटर में थोड़ा दही मिला दें. इसके बाद स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद हल्की आंच करें. तवे पर थोड़ा घी लगाएं और एक कलछी की मदद से बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं.
- डोसे को हल्की आंच पर पकने दें और जब इसका निचला हिस्सा पक जाए और किनारे हल्के कुरकुरे होने लगें तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी कुछ देर तक सेंकें.
- जब डोसा अच्छी तरह पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. इस तरह आपका फलाहारी डोसा तैयार हो जाएगा. आप इसे व्रत में खाई जाने वाली चटनी या अपनी पसंद के फलाहारी साइड डिश के साथ परोस सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर खरीद रही हैं नथ तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन, ये Nose Rings बढ़ा देंगी चेहरे की खूबसूरती
संबंधित खबरें
दुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत
1 hr agoनवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
16 hrs agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
23 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
1 day ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
1 day agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
2 days agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines