नवरात्रि व्रत में खाएं ताकत से भरपूर ये लड्डू, न दूध की जरूरत, न आटा-सूजी की

इस नवरात्रि, क्या आप बिना आटे, सूजी, दूध के स्वादिष्ट शरीर को ताकत देने वाले लड्डू को सेवन करना चाहते हैं? आइए आपको स्वादिष्ट नवरात्र स्पेशल मखाना लड्डू की रेसिपी बताएं, जिसका स्वाद भी अच्छा होगा और व्रत में ताकत भी देगा.

Navratri vrat makhana dry fruit ladoo

नवरात्रों में कैसे बनाएं व्रत के लिए स्वादिष्ट ताकत देने वाला लड्डू? (Image: AI)

नवरात्रों में खानपान पर काफी ध्यान देना पड़ता है, ताकि शरीर में ताकत बनी रहे. आमतौर पर लोग रामदाना लड्डू का सेवन करते हैं, लेकिन कई लोगों को चाहत रहती है कि वह कुछ ऐसा बनाकर खाएं, जिसे बनाना आसान हो और स्वाद भी अच्छा हो. इतना ही नहीं, आपकी इस क्रेविंग को पूरी करने के लिए हम एक स्वादिष्ट और शरीर को ताकत देने वाली ऐसे लड्डू की रेसिपी लाए हैं, जिसे बनाना आसान है और इसका स्वाद भी काफी खास होता है. इस लड्डू को बनाने के लिए आपको न तो आपको घंटों चाशनी बनाने की झंझट में पड़ना है और न ही दूध-मावा की जरूरत है. यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बनते हैं जो प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर हैं. आइए आपको बताते हैं आप कैसे ये खाल लड्डू बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि स्पेशल लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप सूखा नारियल
  • 1.5 कप (60 ग्राम) मखाना
  • 1/4 कप खरबूजे के बीज
  • 1/4 कप सूरजमुखी के बीज
  • 1/4 कप कद्दू के बीज
  • देसी घी-3 से 4 छोटे चम्मच
  • 1/2 कप बादाम
  • 1/4 कप काजू
  • 2 से 3 छोटे चम्मच किशमिश
  • इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • गुड़- 250 ग्राम

नवरात्रि स्पेशल मखाना-ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

  • इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 1, 1/2 कप मखाने लें और उसे कड़ाही में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें. फिर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब 1 कप सूखे नारियल को कद्दूकस कर लें. इसे धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक उसे हल्का भूनें. ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले.
  • अब आधा कप बादाम को हल्का भून लें. इसके बाद 1/4- 1/4 कप खरबूजे, सूरजमुखी और कद्दू के बीज को अलग-अलग हल्का रोस्ट कर लें.
  • अब 1/4 कप काजू को भी कड़ाही में हल्का भून लें. सभी भुनी हुई चीजों को ठंडा होने दें.
  • अब मखाने, बादाम, तीनों तरह के बीज और काजू को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. चाहें तो इन्हें थोड़ा बारीक भी पीस सकते हैं.
  • अब पिसे हुए मिश्रण में भुना नारियल, 2-3 छोटे चम्मच किशमिश और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद एक पैन में 250 ग्राम गुड़, 2 बड़े चम्मच पानी और 2 छोटे चम्मच देसी घी डालें और धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं. हल्का उबाल आने पर गैस बंद कर दें.
  • अब तैयार गुड़ के मिश्रण को मखाने और ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण में डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गुड़ सभी सामग्री से अच्छे से मिल जाए.
  • मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथों से सहने लायक रहे, तो हाथों की मदद से गोल-गोल लड्डू बना लें. अगर मिश्रण सूखा लगे और लड्डू न बंधें, तो जरूरत के अनुसार 1-2 छोटे चम्मच दूध मिला सकते हैं.
  • इस तरह आपके स्वादिष्ट मखाना-ड्राई फ्रूट लड्डू तैयार हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाया जाता है? झटपट बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में जानिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ