Sabudana Recipe: सावन का महीना आते ही व्रत के दौरान एक जैसे व्यंजन खाकर कई बार बोरियत होने लगती है. साबूदाने की खिचड़ी, फलाहार और आलू जैसी चीजें तो आपने कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाने की आइसक्रीम ट्राई की है? यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होगा. हालांकि, ज्यादातर लोग साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या फिर अप्पे बनाकर खाते हैं. मगर इस बार कुछ अलग और अच्छा ट्राई करें और साबूदाने की मदद से आप घर पर स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम तैयार करें.
इसे भी पढ़ें- बारिश में हीं क्यों निकलते हैं सांप? जानिए-आपके घर के पास क्या हैं जिससे निकल सकते हैं सांप
साबूदाना आइसक्रीम रेसिपी
सामग्री
- साबूदाना- आधा कप
- दूध- 2 कप
- चीनी- स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- 3 चम्मच
- केसर- कुछ धागे
- क्रीम- आधा कप
विधि
- सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर साबूदाने को हल्का नरम होने तक पका लें.
- अब एक पैन में दूध डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. इसमें पका हुआ साबूदाना और चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
- ठंडे मिश्रण में क्रीम, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में 5 घंटे के लिए जमने रख दें.
- आइसक्रीम जमने के बाद इसे कुछ मिनट बाहर रखें और फिर स्कूप करके सर्व करें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है.
- अगर आप इसे व्रत के लिए बना रहे हैं. तो इस्तेमाल की जाने वाली हर सामग्री की व्रत के हिसाब से डालें.
इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
संबंधित खबरें
ऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
59 mins agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
5 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
19 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
20 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
22 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
22 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
23 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
23 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines