सावन में ट्राई करें साबूदाने की आइसक्रीम, व्रत के बोरिंग खाने से मिलेगा टेस्टी ब्रेक

Sabudana Ice cream: आपने साबूदाने की खिचड़ी जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है इससे स्वादिष्ट आइसक्रीम भी तैयार की जा सकती है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

Sabudana Ice cream

साबूदाना आइसक्रीम रेसिपी. Image Credit- AI

विज्ञापन

Sabudana Recipe: सावन का महीना आते ही व्रत के दौरान एक जैसे व्यंजन खाकर कई बार बोरियत होने लगती है. साबूदाने की खिचड़ी, फलाहार और आलू जैसी चीजें तो आपने कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी साबूदाने की आइसक्रीम ट्राई की है? यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होगा. हालांकि, ज्यादातर लोग साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या फिर अप्पे बनाकर खाते हैं. मगर इस बार कुछ अलग और अच्छा ट्राई करें और साबूदाने की मदद से आप घर पर स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम तैयार करें. 

इसे भी पढ़ें- बारिश में हीं क्यों निकलते हैं सांप? जानिए-आपके घर के पास क्या हैं जिससे निकल सकते हैं सांप

विज्ञापन

साबूदाना आइसक्रीम रेसिपी 

सामग्री 

  • साबूदाना- आधा कप
  • दूध- 2 कप
  • चीनी- स्वादानुसार
  •  इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- 3 चम्मच
  • केसर- कुछ धागे
  • क्रीम- आधा कप

विधि 

  • सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर साबूदाने को हल्का नरम होने तक पका लें. 
  • अब एक पैन में दूध डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. इसमें पका हुआ साबूदाना और चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. 
  • ठंडे मिश्रण में क्रीम, इलायची पाउडर, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में 5 घंटे के लिए जमने रख दें. 
  • आइसक्रीम जमने के बाद इसे कुछ मिनट बाहर रखें और फिर स्कूप करके सर्व करें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. 
  • अगर आप इसे व्रत के लिए बना रहे हैं. तो इस्तेमाल की जाने वाली हर सामग्री की व्रत के हिसाब से डालें.

इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ