घर की बनी सब्जी स्वादिष्ट तो होती है, लेकिन कई बार उसमें वो खास स्वाद नहीं आ पाता जो होटल या रेस्टोरेंट की सब्जी में मिलता है. अगर आप भी अपनी रोजाना की सब्जी में एक अलग खुशबू और स्वाद लाना चाहते हैं तो घर पर ही सीक्रेट सब्जी मसाला तैयार कर सकते हैं. इस मसाले में दालचीनी, लौंग और कुछ चुनिंदा मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सब्जी के स्वाद और खुशबू को काफी बढ़ा देते हैं. इस होममेड मसाले की खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रखा जा सकता है और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
इसे भी पढ़ें- अचानक मेहमान आ जाएं तो बनाएं ये दूध वाली सेव भाजी, मिनटों में बनकर हो जाएगी तैयार
सीक्रेट सब्जी मसाला रेसिपी
इस मसाले को आप दालचीनी या लौंग मिलाकर बना सकते हैं. बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, जो किचन में आसानी से मिल जाएगी.
सामग्री
- धनिया के बीज- 2 बड़े चम्मच
- जीरा- 1 बड़ा चम्मच
- काली मिर्च- आधा चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच सूखी
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- सौंफ- 1 छोटा चम्मच
- लौंग- 5
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- हरी इलायची- 3
- तेजपत्ता- 3
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, लौंग, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता और काली मिर्च डालकर हल्का सूखा भून लें. मसालों को ज्यादा तेज आंच पर न भूनें, वरना इसका स्वाद कड़वा हो सकता है.
- जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. अब भुने हुए मसालों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, हल्दी और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- बस आपका मसाला तैयार है, जिसे शीशे के जार में स्टोर करके रखें. फिर इस मसाले को अपने हिसाब से इस्तेमाल करें.
सब्जी में कैसे करें इस्तेमाल?
इस मसाले की खासियत यह है कि इसे कई तरह की सूखी और ग्रेवी वाली सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. सब्जी पकने के बाद या मसाला भूनते समय करीब 1 चम्मच यह मसाला डालें और अच्छी तरह मिला दें. आलू, गोभी, मटर, पनीर, भिंडी, मिक्स वेज या किसी भी पसंदीदा सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- चाय के साथ चाहिए कुछ चटपटा? झटपट बनाएं मसाला ओट्स चीला, स्वाद मिलेगा लाजवाब
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
8 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
13 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
13 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
14 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
15 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
17 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines