हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा

इस पितृ पक्ष में अगर आप भी घर पर कोई पारंपरिक मिठाई बनाने की सोच रही हैं तो यह आसान चावल की खीर जरूर ट्राई कर सकती हैं. दूध की मिठास, चावल की नरमी और इलायची की खुशबू इसे खास बनाती है. 

विज्ञापन
चावल खीर की रेसिपी. Image Credit- Freepik

Rice Kheer Recipe: पितृ पक्ष में पूर्वजों यानी अपने बड़ों को याद किया जाता है और इस दौरान घरों में सात्विक खाना तैयार करने की परंपरा है. श्राद्ध के अनुसार लोग अपने बड़ों के लिए खाना बनवाते हैं. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में चावल की खीर भी शामिल है. इसमें दूध, चावल और चीनी से बनने वाली यह खीर स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी काफी आसान है. अगर आप इस पितृ पक्ष में घर पर पारंपरिक मिठाई बनाना चाहते हैं तो चावल की खीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसे कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इसकी आसान रेसिपी क्या है.

इसे भी पढ़ें- खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल

चावल खीर की रेसिपी 

सामग्री

  • चावल- 5 चम्मच 
  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 5 चम्मच 
  • इलायची- 4
  • बादाम- 10
  • काजू- 10
  • किशमिश- 1 चम्मच 
  • घी- 2 चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद चावल का पानी निकालकर उन्हें हल्का सा दरदरा कर लें. 
  • इससे खीर में चावल जल्दी पकेंगे और खीर का टेक्सचर भी अच्छा रहेगा. अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें चावल डाल दें. 
  • चावल डालने के बाद आंच धीमी कर दें और बीच-बीच में खीर को चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. जब चावल अच्छी तरह गल जाएं और दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी डालें. 
  • इसके बाद इलायची और बारीक कटे हुए मेवे डालकर कुछ मिनट और पकाएं. अगर चाहें तो मेवों को थोड़े से घी में हल्का भूनकर भी खीर में डाल सकती हैं. 
  • हालांकि, पारंपरिक सात्विक भोजन की तैयारी करते समय घर की परंपरा और परिवार में माने जाने वाले नियम अपनाएं. जब खीर मनचाही गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. 
  • इसे कुछ देर ठंडा होने दें या चावल की खीर को गर्म भी सर्व किया जा सकता है. बाकी अगर आपको कुछ और डालना है तो डाल दीजिए.

इसे भी पढ़ें- बाजार से खरीदे करी पत्ते को हफ्तों तक रखना है ताजा तो ऐसे करें स्टोर, जल्दी नहीं सूखेंगे Curry Leaves

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola