हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रक्षाबंधन पर फटे दूध से बनाएं यह मिठाई, हलवाई की रसमलाई जैसा आएगा स्वाद

How To Make Rasmalai At Home: रक्षाबंधन पर भाई और रिश्तेदारों को घर पर बनी रसमलाई खिलाएं. यह रसमलाई खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, साथ ही बिना किसी मिलावट के तैयार की जाती है इसीलिए और स्पेशल लगती है.

विज्ञापन
फटे दूध से इस तरह बनाएं रसमलाई. AI Generated Image

Rasmalai Recipe: रक्षाबंधन का त्योहार आ गया है. मिठाइयों के बिना त्योहार अधूरे लगते हैं. लेकिन, त्योहारी सीजन में मिठाइयों के साथ एक बड़ी दिक्कत यह आती है कि इनमें मिलावट की गुंजाइश बनी रहती है. दूध से लेकर, घी, मावा और चीनी तक में मिलावट हो सकती है. ऐसे में इस मिलावट से बचने के लिए रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर आप घर पर ही आसानी से तैयार की जाने वाली मिठाई बना सकते हैं. यहां आपके लिए फटे हुए दूध से रसमलाई बनाने का तरीका दिया जा रहा है. इस रेसिपी को फॉलो करके कुछ ही देर में हलवाई से भी ज्यादा अच्छी रसमलाई आप घर पर ही बना लेंगे.

यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर बनाएं गुड़ खाजा, इस देसी मिठाई से कराएं भाई का मुंह मीठा

फटे दूध से बनाएं रसमलाई

सॉफ्ट, स्पंज जैसी रसमलाई बनाने के लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी –

विज्ञापन

दूध – 1 किलो

चीनी – 1 कप (चाशनी और दूध के लिए)

विज्ञापन

पिस्ता, काजू, बादाम- गार्निशिंग के लिए

मैदा – आधा चम्मच

विज्ञापन

विनेगर या नींबू का रस – 2 चम्मच

केसर के कुछ छल्ले

विज्ञापन

रसमलाई बनाने की विधि

छेना बनाने के लिए दूध को भगोने में डालिए और उबाल लीजिए. अब इसमें नींबू का रस या फिर सिरका डाल लीजिए. इस दूध को हिलाते रहें. दूध फटता हुआ नजर आएगा और छेना बनने लगेगा. अब आंच बंद कर दें. जब दूध पूरी तरह से फटा हुआ नजर आने लगे और पनीर की तरह जम जाए तो इसे किसी मलमल के कपड़े में डालकर इसका सारा पानी निकाल लें. तैयार किए गए छेना को कुछ देर अलग रख दें. अब छेना से सारा पानी निकल जाए तो इसमें आधा चम्मच मैदा डालकर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें.

विज्ञापन

अब एक बर्तन लेकर चाशनी तैयार करें. साढ़ें तीन कप पानी में एक कप चीनी मिलाएं और इसे आंत पर पकाने के लिए रखें. जब चाशनी उबलने लगे तो इसमें थोड़ा सा इलायची का पाउडर डाल दें. अब इसमें छेना की बॉल्स को डालें और 9 से 10 मिनट तक उन्हें पकने दें. आपको दिखेगा कि छेना की बॉल्स फूलकर डबल साइज की हो गई हैं. इन्हें चाशनी में ही 20 मिनट के लिए डूबा रहने दें.

एक बर्तन में दूध उबालिए और इसमें केसर, थोड़ी चीनी और पिस्ता, कटा बादाम और काजू डालकर उबाल लीजिए. इस मीठे पीले दूध में छेना की बॉल्स को हल्का से हाथों से दबाकर यानी एक्स्ट्रा चाशनी निकालकर दूध में डाल दीजिए.

विज्ञापन

बस तैयार है स्वादिष्ट रसमलाई. आप चाहे तो रसमलाई के लिए रबड़ी भी तैयार कर सकते हैं.

यह बोनस टिप आएगी काम

विज्ञापन

अगर छेना सॉफ्ट रखना है तो दूध फट जाने के बाद उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर कुछ देर रखें. इस बाद छेना को बाहर निकालकर निचोड़ें. छेना एकदम सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा.

यह भी पढ़ें – Raksha Bandhan Special: घर पर बहन के लिए ऐसे बनाएं मलाईदार रसमलाई, बाजार से भी अच्छा होगा स्वाद


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola